विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महराजगंज में सीनियर सिटीजन कार्ड के नाम पर 1.31 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

Published: Thu, 10 Sep 2026 01:32 PM (IST)

महराजगंज में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर उनके बैंक खाते से 1.31 ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर ठगी।

  2. साइबर ठगों ने बैंक खाते से 1.31 लाख रुपये उड़ाए।

  3. पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जांच जारी।

जागरण संवाददाता, महराजगंज। साइबर ठगों ने सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर एक व्यक्ति के बैंक खाते से 1.31 लाख रुपये उड़ा दिए। साइबर थाना पुलिस ने मामले मुकदमा दर्ज किया है।

सोहगीबरवां थाना क्षेत्र के सोहगीबरवां गांव निवासी रामकृपाल दूबे ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उनके मोबाइल पर 18 अगस्त को दोपहर करीब 12:15 बजे व्हाट्सएप काल आई। काल करने वाले ने खुद को पंजाब नेशनल बैंक से संबंधित बताते हुए कहा कि सीनियर सिटीजन कार्ड 24 अगस्त को डाक विभाग के माध्यम से उनके घर के पते पर भेजा जाएगा।

इसके बाद ठग ने कार्ड जारी करने की प्रक्रिया के नाम पर उनसे आधार कार्ड की जानकारी मांगी। वह उसके झांसे में आ गए और अपना आधार नंबर बता दिए। इसके करीब 11 मिनट बाद दोपहर 12:26 बजे उनके पंजाब नेशनल बैंक के खड्डा, कुशीनगर स्थित खाते से 1,31,000 रुपये डेबिट होने का मैसेज मोबाइल पर आया।

यह भी पढ़ें- महाराजगंज में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी फरार; जांच में जुटी पुलिस 

खाते से रकम निकलने की जानकारी होते ही उन्होंने तत्काल 1930 पर फोन कर शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक रसीद खां ने बताया की पुलिस काल करने वाले मोबाइल नंबर और खाते से हुई लेनदेन की जानकारी के आधार पर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- कन्नौज सोना तस्करी: 20 दिन बाद भी अभिषेक और रियाज गिरफ्त से दूर, तस्करी की कड़ियां उलझीं