विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महराजगंज में पेशकार की मौत के बाद तनाव, बस स्टैंड में की गई तोड़फोड़; रोडवेज सेवा ठप

Published: Fri, 15 May 2026 05:48 PM (GMT+05:30)

ग्राम न्यायालय के पेशकार की मृत्यु के बाद महराजगंज बस स्टेशन पर तनाव बढ़ गया, जिससे वकीलों ने विरोध प्रदर्शन किया और तोड़फोड़ हुई।

बस स्टेशन पर स्थित प्रतीक्षालय के दरवाजे का टूटा शीशा और रोडवेज बस का टूटा शीशा

बस स्टेशन पर स्थित प्रतीक्षालय के दरवाजे का टूटा शीशा और रोडवेज बस का टूटा शीशा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, महराजगंज। ग्राम न्यायालय के पेशकार की गुरुवार को बस की चपेट में आने से हुई मृत्यु के बाद दूसरे दिन शुक्रवार को भी नगर का माहौल तनावपूर्ण बना रहा। घटना को लेकर अधिवक्ताओं और बस कर्मियों के बीच आक्रोश देखने को मिला।

दिन में अधिवक्ताओं ने नगर में रैली निकालकर आरोपित चालक की गिरफ्तारी की मांग दोहराई। रैली के दौरान लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।

75851837

इसी बीच कुछ लोग बस स्टेशन पहुंच गए और वहां खड़ी बस और प्रतीक्षालय कक्ष में तोड़फोड़ शुरू कर दी। कुर्सियों इधर-उधर फेंक दी। अचानक हुए हंगामे से बस स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। करीब आधे घंटे तक स्टेशन परिसर में तनाव की स्थिति बनी रही। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया और लोगों को वहां से हटाया।

तोड़फोड़ की घटना से नाराज बस चालक और परिचालक भी विरोध में उतर आए। उन्होंने दोपहर 12 बजे से बसों का संचालन बंद कर दिया और बस स्टेशन पर ही हड़ताल पर बैठ गए। चालक-परिचालकों का कहना था कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और बस कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

हड़ताल के चलते करीब चार घंटे तक बस सेवाएं प्रभावित रहीं। जिले से गोरखपुर, नौतनवा, फरेंदा, निचलौल, ठूठीबारी और अन्य रूटों पर जाने वाली बसें खड़ी रहीं। हालांकि एकाध बसें शिकारपुर से रजवल होते हुए निचलौल-ठूठीबारी के लिए रवाना हुई।

बस संचालन बंद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बस ठप होने का फायदा निजी वाहनों ने उठाया। सबसे अधिक दिक्कत महिलाओं, बच्चों और दूर-दराज से आए यात्रियों को हुई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बस स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया गया।

एआरएम सर्वजीत वर्मा ने बताया कि चालक, परिचालक घटना से आक्रोश और भयभीत हैं। उन्हें समझाने का प्रयास किया जा रहा है। शीघ्र ही समस्या का समाधान कर रास्ता निकाला जाएगा।

यह भी पढ़ें- सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी पर मुकदमा दर्ज, ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी का आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।