महराजगंज में 2,000 रसोई गैस उपभोक्ताओं की बढ़ीं मुश्किलें, बिना E-KYC नहीं मिलेगा सिलिंडर
निचलौल क्षेत्र में लगभग दो हजार उपभोक्ताओं ने गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी पूरी नहीं की है। अब इन उपभोक्ताओं को बायोमेट्रिक केवाईसी कराने के बाद ही गैस सिलिंडर मिल पाएगा।

HighLights
निचलौल में दो हजार उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी पूरी नहीं की।
ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि 1 अक्टूबर निर्धारित की गई थी।
सिलिंडर के लिए अब बायोमेट्रिक केवाईसी कराना अनिवार्य होगा।
जागरण संवाददाता, निचलौल। गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी नहीं कराने वाले निचलौल क्षेत्र के करीब दो हजार उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। गैस एजेंसी की ओर से ई-केवाईसी कराने के लिए एक अक्टूबर तक समय सीमा निर्धारित की गई थी।
इसके बावजूद बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने निर्धारित अवधि में अपनी ई-केवाईसी पूरी नहीं कराई है। अब ऐसे उपभोक्ताओं को बायोमेट्रिक केवाईसी कराने के बाद ही गैस सिलिंडर मिलेगा।
निचलौल स्थित भारत गैस एजेंसी पर करीब 19 हजार उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन हैं। इनमें से लगभग 17 हजार उपभोक्ताओं ने अपनी ई-केवाईसी करा ली है, जबकि करीब दो हजार उपभोक्ता अभी भी ई-केवाईसी से वंचित हैं। एजेंसी की ओर से उपभोक्ताओं को समय-समय पर ई-केवाईसी कराने के लिए जागरूक किया गया था।
इसके बावजूद काफी संख्या में उपभोक्ताओं ने प्रक्रिया पूरी नहीं की। क्षेत्रीय विक्रय अधिकारी स्वरूप श्याम ने बताया कि सभी गैस एजेंसियों को उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी पूरी कराने के निर्देश दिए गए थे।
यह भी पढ़ें- महराजगंज में खेलते-खेलते पानी भरे गड्ढे में गिरी तीन साल की बच्ची, मौत
निर्धारित समय सीमा समाप्त हो चुकी है। जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, उन्हें नजदीकी गैस एजेंसी पर पहुंचकर बायोमेट्रिक केवाईसी करानी होगी। केवाईसी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही उन्हें गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें- भारत से नेपाल जा रही महिला के पास से 2.6 किलो सोने के आभूषण जब्त, एक किलो शुद्ध सोना बरामद
