विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेपाल में 18 दिन बाद खुला कृष्णभीर मार्ग, पृथ्वी राजमार्ग पर दोतरफा यातायात फिर से शुरू

Published: Thu, 17 Sep 2026 12:04 PM (IST)

धादिंग के कृष्णभीर क्षेत्र में नया ट्रैक तैयार होने के बाद 18 दिन से बाधित पृथ्वी राजमार्ग पर गुरुवार सुबह ...और पढ़ें

HighLights

  1. कृष्णभीर मार्ग 18 दिन बाद नए ट्रैक से खुला।

  2. पृथ्वी राजमार्ग पर दोतरफा यातायात बहाल हुआ।

  3. भूस्खलन का खतरा, सावधानी बरतने की अपील।

संवाद सूत्र, (भैरहवा) नेपाल। धादिंग के कृष्णभीर क्षेत्र में नया ट्रैक तैयार होने के बाद 18 दिन से बाधित पृथ्वी राजमार्ग पर गुरुवार सुबह छह बजे से दोतरफा यातायात बहाल कर दिया गया। दोनों दिशाओं में वाहनों का संचालन शुरू होने से काठमांडू समेत देश के विभिन्न हिस्सों के बीच सड़क संपर्क फिर से सुचारु होने की उम्मीद है। लंबे समय से मार्ग बाधित होने के कारण यात्रियों और मालवाहक वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

26 अगस्त को त्रिशूली नदी में बाढ़ आई थी। इसके बाद 30 अगस्त को कृष्णभीर क्षेत्र में सड़क का बड़ा हिस्सा कट गया था। इससे पृथ्वी राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया था। संबंधित निकायों ने वैकल्पिक रूप से नया ट्रैक तैयार किया। 13 सितंबर को इस पर कुछ भारी वाहनों को चलाकर परीक्षण किया गया था।

इसके बाद ट्रैक को सुरक्षित और यातायात योग्य बनाने के लिए सुधार कार्य जारी रहा। जिला प्रशासन कार्यालय धादिंग ने बुधवार को निर्णय लेकर गुरुवार सुबह छह बजे से राजमार्ग को दोनों दिशाओं में खोलने की घोषणा की थी। प्रमुख जिला अधिकारी लक्ष्मी पांडेय ने बताया कि संबंधित निकायों के लगातार प्रयास से नया ट्रैक तैयार किया गया है।

मुग्लिन-नारायणगढ़ मार्ग भी खुला
पृथ्वी राजमार्ग के साथ मुग्लिन-नारायणगढ़ सड़क खंड पर भी दोतरफा यातायात शुरू कर दिया गया है। सात सितंबर से तुइनखोला क्षेत्र में भूस्खलन के कारण यहां आंशिक यातायात रोककर स्लोप स्टेबिलाइजेशन का काम किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें- पनियरा-परतावल राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क धंसी, बड़े वाहनों का रास्ता बदला

सड़क डिविजन भरतपुर के अनुसार काम पूरा होने के बाद अब दोनों दिशाओं में वाहनों का संचालन शुरू कर दिया गया है। हालांकि कृष्णभीर समेत कई स्थानों पर सड़क धंसने, भूस्खलन और पत्थर-मिट्टी गिरने का खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में डंपर ने किशोर को कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने वाहन फूंका और जाम की सड़क