विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेपाल के मदार स्थान जा रहे श्रद्धालुओं पर हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़; महिलाओं से दुर्व्यवहा का आरोप

Published: Thu, 12 Feb 2026 07:18 PM (IST)

नेपाल के मदार स्थान जा रहे कुशीनगर के भारतीय श्रद्धालुओं पर महेशपुर में हमला हुआ। भंसार के नाम पर अधिक पैसे मांगने पर विवाद हुआ, जिसके बाद कुछ लोगों ने हमला कर दिया। गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार का भी आरोप है। पीड़ित ने महेशपुर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, और पुलिस ने जांच का आश्वासन दिया है।

प्रतीकात्मक फोटो।

प्रतीकात्मक फोटो।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र (ठूठीबारी) महराजगंज। नेपाल के मदार स्थान जा रहे कुशीनगर जिले के निवासी श्रद्धालुओं से कुछ लोगाें ने बदसलूकी की। भंसार के नाम पर अधिक रुपया देने से जब श्रद्धालुओं ने मना कर दिया तो वहां मौजूद कुछ लोगों ने हमला कर दिया। यहां तक कि गाड़ियों में भी तोड़-फोड़ की गई।

नेपाल के नवलपरासी जिले के मदार स्थान मेले बड़ी संख्या में भारतीय क्षेत्र से लोग जाते हैं। वहां मदार बाबा की मजार चादर चढ़ा कर मन्नत मांगी जाती है।

कुशीनगर जिले के कुसमहा निवासी नीरज शर्मा ने बताया कि बुधवार की देर शाम महेशपुर में भंसार के नाम पर बाहरी व्यक्तियों द्वारा अधिक रुपया मांगने पर कहासुनी होने के बाद लोगों ने हमला कर दिया। महिलाओं के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया।

यह भी पढ़ें- ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलटी कार; दाहसे में दुल्हन की मौसेरी बहन की मौत

गाड़ियों में भी तोड़फोड़ कर क्षति पहुंचायी गई। घटना के बाद पीड़ित ने प्रहरी पुलिस महेशपुर को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इलाका प्रहरी इंस्पेक्टर सुभराज बम ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।