ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलटी कार; दाहसे में दुल्हन की मौसेरी बहन की मौत
हरदोई में शाहाबाद-जगदीशपुर मार्ग पर एक कार ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण हादसे में ...और पढ़ें
-1770897513703_m.webp)
HighLights
कार ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर पलट गई।
दुल्हन की मौसेरी बहन सोनाली की मौत हुई।
दुल्हन सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
जागरण संवाददाता, हरदोई। शाहाबाद-जगदीशपुर मार्ग पर बुधवार की शाम वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें दुल्हन की मौसेरी बहन की मौत हो गई। जबकि दुल्हन समेत चार लाेग घायल हो गए।
अरवल के ग्राम खद्दीपुर चैन सिंह की सोनाली की मौसेरी बहनशिवानी की शादी बेहटागाेकुल के ग्राम शाहपुर में हुई थी। बुधवार को सोनाली अपने चाचा शिवकुमार व एक अन्य बहन मोहिनी के साथ मौसेरी बहन की विदा (चौथी) कराने उसकी ससुराल आई थी।
विदा कराकर लौट रहे थे घर
बुधवार की देर शाम विदा कराकर सभी लोग कार से वापस जा रहे थे। कार गांव के अभिषेक चला रहे थे। शाहाबाद- जगदीशपुर मार्ग पर भदेउना तिराहे पर वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास करते समय कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह भी पढ़ें- UP के इस जिले में बनेंगे वर्ल्ड क्लास स्कूल, नीदरलैंड की तर्ज पर होंगे संचालन, सरकार ने दी 57.55 करोड़ की मंजूरी
राहगीरों ने सभी घायलों को कार से बाहर निकालकर एंबुलेंस से मेडिकल कालेज अस्पताल भिजवाया। जहां पर सोनाली को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सोनाली चार-भाई बहनों में तीसरे नंबर की थी। थाना प्रभारी धर्मेंद्र गिरी ने बताया कि कार की रफ्तार अधिक होने के कारण हादसा हुआ है। जांच की जा रही है।
