दीपावली पर मिट्टी के घरौंदों का बढ़ा क्रेज, महराजगंज में बाजारों में उमड़ रहे खरीदार
दीपावली पर नौतनवा के बाजारों में मिट्टी के घरौंदे और दीयों की खूब बिक्री हो रही है, जो बच्चों के ...और पढ़ें
-1793603251051_m.webp)
HighLights
नौतनवा बाजार में दीपावली पर मिट्टी के घरौंदों की धूम।
मिट्टी के दीये और घरौंदे बच्चों को खूब लुभा रहे हैं।
आधुनिक खिलौनों से पारंपरिक कारीगरों की आजीविका प्रभावित।
जागरण संवाददाता, नौतनवा। दीपावली पर मिट्टी के घरौंदे बच्चों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बने हुए हैं। कस्बे के जानकी नगर बाजार में इन दिनों तरह-तरह के आकर्षक घरौंदे और मिट्टी के दीये बिक रहे हैं। त्योहार को लेकर लोग इनकी खरीदारी भी कर रहे हैं। घरौंदा विक्रेता मोहित कुंभकार ने बताया कि वह कोल्हुई के सोनपिपरी से नौतनवा आकर मिट्टी के दीये और घरौंदे बेच रहे हैं। दीपावली के चलते इन दिनों अच्छी बिक्री हो रही है।
बाजार में दीयों की अलग-अलग वैरायटी उपलब्ध है। कीमत भी आकार और डिजाइन के अनुसार निर्धारित है। दीये 80 से 100 रुपये सैकड़ाें, कोषा पांच रुपये प्रति पीस और घरौंदे 50 से 60 रुपये तक में बिक रहे हैं। मिट्टी के खिलौने बनाने वाले अतुल कुंभकार निवासी बिस्मिल नगर भुंडी ने बताया कि पहले मिट्टी के खिलौनों का कारोबार काफी अच्छा था।
गांव से लेकर शहर तक इनकी खूब बिक्री होती थी। बच्चे माता-पिता से जिद कर मिट्टी के खिलौने खरीदते थे, लेकिन अब उनकी रुचि कम हो गई है। मोबाइल और प्लास्टिक के खिलौनों के बढ़ते चलन से मिट्टी के खिलौनों का कारोबार प्रभावित हुआ है। इससे पारंपरिक कारीगरों के सामने रोजी-रोटी का संकट भी बढ़ रहा है।