Move to Jagran APP

Maharajganj lok sabha Election: महराजगंज में बोले डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, सपा-कांग्रेस गठबंधन की डूब चुकी है नाव

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने महराजगंज जिले के जहदा में भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचारियों की नींद हराम हो गई है। गठबंधन के नेता जमानत पर छूटकर मोदी का विरोध कर रहे हैं। जनता एक बार फिर मोदी सरकार बनाने का मन बना चुकी है। सपा की साइकिल पंचर हो गई है।

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Sat, 25 May 2024 02:35 PM (IST)
Maharajganj lok sabha Election: महराजगंज में बोले डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, सपा-कांग्रेस गठबंधन की डूब चुकी है नाव
महराजगंज में जनसभा करते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद माैर्य।

 जागरण संवाददाता, महराजगंज। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद माैर्य ने कहा कि सपा-कांग्रेस गठबंधन की नाव डूब चुकी है। इस बार गठजोड़ की हवा निकल जाएगी। एक तरफ माफियाओं का गठजोड़ है , तो दूसरी तरफ मोदी सरकार है।

अतीक अहमद व मुख्तार अंसारी सपा मुखिया के आइडियल हैं। अबकी बार 400 पार का सपना साकार होने जा रहा है। कांग्रेस इसको बदल नहीं पाएगी। इंडी गठबंधन संविधान का दुश्मन है। कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगाने का कार्य किया है। गरीबों की मदद किसी ने नहीं की। 10 साल में जो हुआ वह बीते 60 साल में नहीं हो पाया।

इसे भी पढ़ें-संतकबीरनगर, बस्‍ती और डुमरियागंज लोकसभा सीट पर मतदाताओं में दिखा उत्साह, केंद्रों पर लगी लंबी लाइन

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद माैर्य शनिवार को महराजगंज जिले के जहदा में भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचारियों की नींद हराम हो गई है। गठबंधन के नेता जमानत पर छूटकर मोदी का विरोध कर रहे हैं। जनता एक बार फिर मोदी सरकार बनाने का मन बना चुकी है। सपा की साइकिल पंचर हो गई है। 10 साल तो ट्रेलर था। वर्ष 2043 तक विकसित भारत का सपना साकार हाेगा।

उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी गठबंधन पर भारी पड़ रही है। पाकिस्तान दुनिया से भीख मांग रहा है। पीएम मोदी ने कहा था कि हम किसी को छेड़ेंगे नहीं और जो छेड़ेगा उसे छोड़ेंगे भी नहीं। देश के खजाने पर गरीबों का हक मोदी की गारंटी है। तुष्टीकरण करने वाले वोट की राजनीति कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें-एटीएस पता लगा रही राम सिंह के अलावा पाकिस्तानी जासूस के चंगुल में और कौन, सामने आएं हैं कई नाम

कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने शरणार्थियों काे पिछड़े वर्ग का सर्टिफिकेट देकर नौकरी दे दी है। अब इसकी जांच कराई जाएगी। कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार व गरीबी को बढ़ावा मिला है। मोदी सरकार में जन धन योजना का लाभ गरीबाें को मिल रहा है। गठबंधन करके मोदी को रोकने का सपना साकार नहीं होने वाला है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कन्नौज व रायबरेली सहित यूपी की 80 सीटें भाजपा जीतेगी। विपक्ष द्वारा संविधान बदलने का दुष्प्रचार किया जा रहा है। जबकि मोदी ने डा.आंबेडर के पंचतीर्थ का निर्माण कराया है। भाजपा ने कश्मीर से 370 हटा कर देश का कल्याण किया है। इस दौरान केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, पनियरा के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, प्रेम सागर पटेल, ऋषि त्रिपाठी, जयमंगल कन्नौजिया, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय उपस्थित रहे।