विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली ब्रिक्स सम्मेलन का भारत-नेपाल बॉर्डर पर अलर्ट, सोनौली सीमा पर सघन चेकिंग; डॉग स्क्वायड और CCTV से पैनी नजर

Published: Sat, 12 Sep 2026 09:37 AM (GMT+05:30)

दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नेपाल ...और पढ़ें

भारत-नेपाल सीमा पर सघन जांच, डॉग स्क्वायड से सामान की तलाशी। जागरण

भारत-नेपाल सीमा पर सघन जांच, डॉग स्क्वायड से सामान की तलाशी। जागरण

संवाद सूत्र, सोनौली। दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। विदेशी राष्ट्राध्यक्षों और अति विशिष्ट मेहमानों की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा का व्यापक घेरा तैयार किया गया है। इसका असर अब भारत-नेपाल कि सोनौली सीमा पर भी दिखाई देने लगा है।

सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ाते हुए नेपाल से भारत आने वाले लोगों की सघन जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही लोगों को भारतीय सीमा में प्रवेश दिया जा रहा है। सोनौली सीमा पर यात्रियों के सामान की डाग स्क्वायड से जांच कराई जा रही है।

सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सीमा क्षेत्र की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। वहीं भारत-नेपाल की खुली सीमा के संवेदनशील क्षेत्रों और पगडंडियों पर सशस्त्र सीमा बल के जवान लगातार गश्त कर रहे हैं।

ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान किसी संदिग्ध अथवा राष्ट्रविरोधी तत्व के खुली सीमा का फायदा उठाकर भारत में प्रवेश करने की आशंका को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं। सीमा से गुजरने वाले लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की जा रही है।

दिल्ली में सम्मेलन को लेकर बढ़ाई गई सुरक्षा का असर सोनौली सीमा पर भी साफ दिखाई दे रहा है। सुरक्षा एजेंसियां लगातार गश्त और निगरानी कर किसी भी संदिग्ध गतिविधि को रोकने में जुटी हैं।

यह भी पढ़ें- नेपाली नागरिकों को कैसीनो में जुआ खिलाना पड़ा भारी, पुलिस की रेड में भारतीय मैनेजर समेत 6 गिरफ्तार

सशस्त्र सीमा बल के सहायक कमांडेंट संदीप सिंह ने बताया कि सम्मेलन को लेकर सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। लगातार गश्त के साथ आने-जाने वाले लोगों और सामान की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- 5 साल पहले जिसका कर दिया था अंतिम संस्कार, वो जिंदा लौटी घर! इसरावती नहीं तो फिर किसकी जली थी चिता?