विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेपाली नागरिकों को कैसीनो में जुआ खिलाना पड़ा भारी, पुलिस की रेड में भारतीय मैनेजर समेत 6 गिरफ्तार

Published: Sat, 12 Sep 2026 08:47 AM (IST)

नेपाल के भैरहवा स्थित कलिंगा कैसीनो में लुंबिनी प्रांतीय पुलिस की विशेष टीम ने छापेमारी कर एक भारतीय मैनेजर समेत ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। इंटरनेट मीडिया

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। इंटरनेट मीडिया

HighLights

  1. लुंबिनी पुलिस ने भैरहवा के कलिंगा कैसीनो पर विशेष छापेमारी की।

  2. भारतीय मैनेजर पारस भाटिया समेत कुल छह लोग गिरफ्तार हुए।

  3. नेपाली नागरिकों को जुआ खेलने की अनुमति देने की जांच जारी।

संवादसूत्र, सोनौली। नेपाल के भैरहवा स्थित कलिंगा कैसीनो में नेपाली नागरिकों को कथित रूप से प्रवेश देकर जुआ खेलाने के मामले में लुंबिनी प्रांतीय पुलिस की विशेष टीम ने कार्रवाई की है। पुलिस ने कैसीनो में छापेमारी कर एक भारतीय नागरिक समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए लोगों में कैसीनो का मैनेजर भी शामिल है। लुंबिनी प्रांतीय पुलिस कार्यालय से गठित विशेष टीम ने गुरुवार की शाम सिद्धार्थनगर नगरपालिका-10 स्थित कलिंगा कैसीनो में छापेमारी की।

कैसीनो में नेपाली नागरिकों के प्रवेश और जुआ खेलने को लेकर निर्धारित नियमों का पालन किया जाना आवश्यक है। इसी सूचना को गंभीरता से लेते हुए टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

लुंबिनी प्रांतीय पुलिस कार्यालय के डीआइजी भूपेंद्र खत्री के अनुसार, कार्रवाई के दौरान कैसीनो के प्रबंधन से जुड़े लोगों समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार नेपाली नागरिकों में म्यागदी के बेनी नगर पालिका-7 निवासी नारायण घरती, पोखरा निवासी रोशन केसी, सुदीप आचार्य, बुटवल निवासी रामू श्रेष्ठ और चंद्र नारायण श्रेष्ठ शामिल हैं।

भारत निवासी पारस भाटिया को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पारस भाटिया कलिंगा कैसीनो में मैनेजर के पद पर कार्यरत था।

यह भी पढ़ें- 5 साल पहले जिसका कर दिया था अंतिम संस्कार, वो जिंदा लौटी घर! इसरावती नहीं तो फिर किसकी जली थी चिता?

डीएसपी भैरहवा कृष्ण कुमार चंद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कैसीनो में नेपाली नागरिकों को किस स्तर पर प्रवेश दिया गया और उन्हें जुआ खेलने की अनुमति किन परिस्थिति में दी गई।

यह भी पढ़ें- महराजगंज में लंपी रोग को लेकर अलर्ट, 50 हजार गोवंशों का टीकाकरण करने की तैयारी