विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

India-Nepal Border: नेपाल से भारत में घुसपैठ की कोशिश, ब्राजील का नागरिक गिरफ्तार

Published: Wed, 09 Oct 2024 07:47 AM (IST)

एसएसबी के जवानों ने सोनौली के फरेंदी तिवारी बाजार स्थल के पास से एक ब्राजील के नागरिक को पकड़ा है। ...और पढ़ें

घुसपैठ करने वाला विदेशी नागरिक गिरफ्तार। जागरण
घुसपैठ करने वाला विदेशी नागरिक गिरफ्तार। जागरण

HighLights

  1. एसएसबी ने सोनौली के फरेंदी तिवारी बाजार के पास से पकड़ा
  2. पेशे से वेबसाइट डिजाइनर है जोआक्विम दोस संतोषनेटो

जागरण संवाददाता, सोनौली। एसएसबी की 66 वीं बटालियन के जवानों ने मंगलवार की शाम छह बजे सोनौली के फरेंदी तिवारी बाजार स्थल के पगडंडी रास्ते से नेपाल से भारत में घुसपैठ करते एक ब्राजील के नागरिक को पकड़ लिया। जांच पड़ताल में उसके पास पासपोर्ट तो मिला, लेकिन भारत प्रवेश का कोई वीजा न मिलने पर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पकड़े गए ब्राजील के नागरिक की पहचान जोआक्विम दोस संतोषनेटो निवासी मागे स्ट्रीट रुआ रामिरो, रीओ डे जेनेरियो ब्राजील के रूप में हुई है। वह पेशे से वेबसाइट डिजाइनर है। उसके पास से एक लैपटाप भी बरामद हुआ है।

एसएसबी से पूछताछ में उसने बताया कि वह काम की तलाश में टूरिस्ट वीजा पर जर्मनी, दुबई, थाईलैंड, टर्की व चीन भी जा चुका है। 15 अगस्त 2024 को वह टूरिस्ट वीजा पर नेपाल आया था। जहां उसे काम नहीं मिला। फिर वह कुछ लोगों के संपर्क में आया। जिन्होंने उसे भारत के जैसलमेर जाने की सलाह दी। भारत प्रवेश का वीजा न होने के कारण वह सोनौली मुख्य सीमा के बजाए पगडंडी से भारत में प्रवेश कर रहा था।

इसे भी पढ़ें-सिपाही के पिटाई मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर गोरखपुर में धरना-प्रदर्शन

अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए ब्राजील के नागरिक के विरुद्ध सोनौली थाने में भारतीय न्याय संहिता की विदेशी विषयक अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें-गोरखपुर में त्योहारों के दौरान ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, यातायात पुलिस ने बनाया रूट डायवर्जन का मास्टर प्लान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।