'विपक्ष के नैरेटिव और भ्रांतियों का पदयात्रा से देंगे जवाब', महराजगंज में बोले BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे नकारात्मक नैरेटिव का जवाब देने के लिए ...और पढ़ें

विपक्ष के नैरेटिव और भ्रांतियों का पदयात्रा से देंगे जवाब: पंकज चौधरी।
HighLights
विपक्ष के नकारात्मक नैरेटिव का जवाब देने पदयात्रा।
4 नवंबर को गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा।
महराजगंज से 10 हजार कार्यकर्ताओं की भागीदारी का लक्ष्य।
जागरण संवाददाता, महराजगंज। लोकतांत्रिक व्यवस्था और संवैधानिक संस्थाओं को लेकर विपक्ष की ओर से जनता के बीच नकारात्मक नैरेटिव और भ्रांतियां फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। चार नवंबर को गोरखपुर में प्रस्तावित लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा इसका प्रभावी जवाब देने का माध्यम बनेगी। कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर लोकतंत्र, संविधान और संवैधानिक संस्थाओं की भूमिका पर संवाद करें।
यह बातें सोमवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहीं। वह महराजगंज स्थित अपने आवास पर पदयात्रा की तैयारियों को लेकर आयोजित पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में गोरखपुर की पदयात्रा में महराजगंज से कम से कम 10 हजार कार्यकर्ताओं और आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। पंकज चौधरी ने बताया कि पार्टी की ओर से देशव्यापी स्तर पर यह अभियान चलाया जा रहा है।
चार नवंबर को गोरखपुर में होने वाली पदयात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। उन्होंने जिले में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर मंडल से लेकर विधानसभा स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पदयात्रा का उद्देश्य केवल भीड़ जुटाना नहीं, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित कर अभियान का संदेश व्यापक स्तर तक पहुंचाना है। संगठन की ताकत कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता से सीधे संवाद में है।
बैठक में विधानसभा क्षेत्रवार तैयारियों की समीक्षा कर विधायकों, ब्लॉक प्रमुखों, प्रमुख प्रतिनिधियों, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्षों को अपने क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, जय मंगल कन्नौजिया, प्रेम सागर पटेल, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, जनार्दन गुप्ता, अरुण शुक्ला, समीर त्रिपाठी, निरंकार मणि त्रिपाठी, धीरू सिंह, वेद शुक्ला, आनंद शंकर वर्मा, ओम प्रकाश जायसवाल, इंजीनियर विवेक गुप्ता, संतोष जायसवाल, गिरजेश जायसवाल, राजेश जायसवाल, उमेश जायसवाल, संतोष सिंह, सुनील कुमार मद्धेशिया, अजय मद्धेशिया, शैलेश पांडेय, प्रदीप उपाध्याय, फरीदा ईरम, प्रभाकर द्विवेदी, मधुर सिंह, बैजनाथ पटेल आदि मौजूद रहे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।