Move to Jagran APP

धरती बचाएं, फसल अवशेषों को न जलाएं: अरविंद

By Edited By: Published: Wed, 23 Apr 2014 10:36 PM (IST)Updated: Wed, 23 Apr 2014 10:36 PM (IST)

महराजगंज:

धरती बचाए, फसल अवशेषों को न जलाएं। फसल अवशेषों के जलाने से कृषक कीट मित्र जल जाते हैं। जिससे भूमि की उवर्रा शक्ति नष्ट हो जाती है। भूमि ऊसर हो जाती है और भूमि की उत्पादन क्षमती बुरी तरह से प्रभावित हो जाती है।

उक्त बातें संस्था के परियोजना अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय ने कही। वह बुधवार को पैक्स परियोजना अन्तर्गत समाज कल्याण एवं बाल विकास परिषद विरैची के तत्वावधान में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। संगोष्ठी का मुख्य विषय था फसल अवशेषों को न जलाए। उन्होंने कहा कि फसल अवशेष जलाना कानूनन अपराध भी है। और इससे पर्यावरण पर खतरा बढ़ जाता है। संगोष्ठी का आयोजन क्षेत्र के खानपुर व भुवनी गांव में किया गया।

संगोष्ठी को उपरांत खानपुर व भुवनी में फसल अवशेषों को न जलाने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में पैक्स परियोजना के तहत चयनित गांवों के भारी संख्या में महिला किसानों ने हिस्सा लिया। रैली में महिलाएं हाथों में बैनर व तख्तियां लेकर नारे लगाकर ग्रामीणों को जागरूक किया। संस्था से जुड़ी महिला किसानों ने फसल अवशेषों को न जलाने का संकल्प लिया। रैली का नेतृत्व समाजसेवी रामचंद्र गुप्त ने किया। इस मौके पर महिला किसान सोनमती, आशा राजमति, उर्मिला, धर्मावती, दुर्गावती, राजनेति, सुगंधा, सरिता, सुरेंद्र प्रजापति, अनिल कुमार तिवारी आदि उपस्थित रहे।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.