Yogi Ki Pati से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रहने का संदेश
Yogi ki Pati: मुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा है कि वे किताबों से दोस्ती करें। मोबाइल फोन पर गेम और रील चुरा रहा है बच्चों का कीमती समय।

योगी की पाती में बच्चों को पढ़ाई में मन लगाने की सलाह
HighLights
परीक्षा के पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बच्चों को नेक सलाह
मोबाइल की लत से बचें, किताबों से दोस्ती करें
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बच्चों के लिए लिखी खास चिट्ठी
योगी की पाती से बच्चों को चाइनीज मांझे से भी दूरी बनाने
डिजिटल डेस्क, लखनऊ । स्कूल जाने वाले बच्चों की परीक्षा नजदीक आते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अभिभावक की भूमिका में आ गए हैं। बच्चों की शिक्षा को लेकर बेहद गंभीर मुख्यमंत्री ने सोमवार को योगी की पाती में बच्चों को पढ़ाई में मन लगाने की सलाह देने के साथ मोबाइल फोन और सोशल मीडिया की बढ़ती लत पर गहरी चिंता जताई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को संबोधित करते हुए विशेष पत्र लिखा है। ‘योगी की पाती’ में बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और बेहतर भविष्य को लेकर सुझाव दिए गए हैं। इस पत्र में सीएम योगी आदित्यनाथ ने दो प्रमुख मुद्दों मोबाइल फोन की लत और चाइनीज मांझे पर विशेष ध्यान दिया है। उन्होंने कहा कि बच्चे मोबाइल गेम और रील के चक्कर में समय बर्बाद न करें।
सीएम योगी ने पत्र में मोबाइल फोन और सोशल मीडिया की बढ़ती लत पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने लिखा कि मोबाइल बच्चों का कीमती समय चुरा लेता है। गेम खेलना और रील्स देखना कई घंटों तक जारी रहता है, जिससे आंखें कमजोर होती हैं, एकाग्रता भंग होती है और शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है। मुख्यमंत्री ने सलाह दी कि मोबाइल की जगह बच्चों को किताबों से दोस्ती करनी चाहिए। परिवार के साथ समय बिताना, खेलना और पढ़ाई पर ध्यान देना ज्यादा फायदेमंद है।
यह भी पढ़ें- ‘मेरा एडमिशन करा दीजिए…’, जनता दर्शन में मासूम की फरमाइश पर मुस्कराए योगी; तुरंत दिया निर्देश
चाइनीज मांझे का इस्तेमाल बेहद खतरनाक
मुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा कि पतंगबाजी भले एक पुरानी और रोचक परंपरा है, लेकिन चाइनीज मांझे का इस्तेमाल बेहद खतरनाक है। यह मांझा न केवल पक्षियों के लिए घातक साबित होता है, बल्कि लोगों की जान भी ले सकता है।
यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बच्चों को मोबाइल से दूर रहने की सलाह, कहा-मन से पढ़ो
बच्चों से अपील की कि वे चाइनीज मांझे से पूरी तरह दूरी बनाएं. सीएम योगी ने कहा कि चाइनीज मांझे के खिलाफ राज्य सरकार का अभियान चल रहा है और इसमें बच्चे भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. यदि कहीं चाइनीज मांझा बिकता दिखे तो परिवारजनों के माध्यम से तुरंत पुलिस को सूचना दें।
