विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बच्चों को मोबाइल से दूर रहने की सलाह, कहा-मन से पढ़ो

By Santosh Shukla Edited By: Dharmendra Pandey
Published: Mon, 09 Feb 2026 03:17 PM (IST)

CM Yogi Adityanath Janta Darshan:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शासकीय दायित्वों की व्यस्तताओं के बीच भी सोमवार को ‘जनता दर्शन’ किया।

मुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा कि मोबाइल पर गेम और रील आपका कीमती समय चुरा रहा

मुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा कि मोबाइल पर गेम और रील आपका कीमती समय चुरा रहा 

HighLights

  1. चर्चा में रहता है मुख्यमंत्री का बच्चों से संवाद और उनका दुलार

  2. मुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा, वे किताबों से करें दोस्ती

  3. हापुड़ से आए दो सैनिकों ने लगाई जमीन अपराधियों से मुक्त कराने की गुहार

राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बच्चों को लेकर बेहद गंभीर हैं। लखनऊ या गोरखपुर में भी जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फोकस देश के भविष्य पर ही रहता है। उनका बच्चों से संवाद और उनका दुलार काफी चर्चा में रहता है।

लखनऊ में सोमवार को बजट सत्र पर जाने से पहले मुख्यमंत्री ने ‘जनता दर्शन’ में प्रदेशभर से आए लोगों के साथ पहुंचे बच्चों को बड़े काम की सलाह दी। उन्होंने से अभिभावकों के साथ आए बच्चों को दुलारा। इसके बाद उनको चाकलेट दी और कहा कि मोबाइल से दूर रहना और खूब मन लगाकर पढ़ना। मुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा कि मोबाइल पर गेम और रील आपका कीमती समय चुरा रहा है। मुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा है कि वे किताबों से दोस्ती करें।

जनता दर्शन में हापुड़ से आए दो सैनिकों ने मुख्यमंत्री से बताया कि पिता के नेत्रहीन होने और घर पर कोई न रहने से जमीन ताऊ के लड़कों ने कब्जा कर लिया है। ताऊ के लड़के हथियार के बल पर धमकी देते हैं। मुख्यमंत्री ने हापुड़ प्रशासन को मामले की तत्काल जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा।

मुख्यमंत्री के समक्ष कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर भी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि आप हॉस्पिटल से एस्टिमेट बनवाकर दें, सरकार इलाज में हरसंभव मदद करेगी। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि आप मरीज के स्वास्थ्य की चिंता कीजिए, इलाज की चिंता सरकार की जिम्मेदारी है। इसके अतिरिक्त बिजली, नगर निगम, राजस्व आदि से जुड़े मामले भी आए, जिस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को उचित निस्तारण का निर्देश दिया।