विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीवाली की आतिशबाजी पर उठे सवाल तो बोले सीएम योगी- एक दिन प्रदूषण हुआ, तो खत्म भी हो जाएगा

Published: Wed, 11 Nov 2026 01:52 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दिवाली के बाद प्रदूषण बढ़ा, लेकिन यह समाप्त हो भी जाएगा।

सीएम योगी आदित्याथ।

सीएम योगी आदित्याथ।

HighLights

  1. योगी ने 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र बांटे।

  2. दिवाली प्रदूषण पर कहा, "यह समस्या नहीं, समाप्त होगा।"

  3. भ्रष्टाचार से सिस्टम प्रदूषित करने वालों पर साधा निशाना।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को UPSSSC द्वारा राजस्व विभाग के लिए नवचयनित 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति-पत्र वितरित किया। कार्यक्रम लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित था।

इस दौरान उन्होंने दिवाली के बाद हवा की खराब गुणवत्ता को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि भले ही दिवाली के बाद प्रदूषण बढ़ गया, लेकिन वह कम भी हो जाएगा।

सीएम योगी ने कहा, 'आप लोगों ने दीपावली मनाई और बहुत से लोग कह रहे हैं कि इससे प्रदूषण हो गया। हमने कहा कि प्रदूषण हो गया तो समाप्त भी हो जाएगा। काहे चिंता कर रहे हो।'

उन्होंने आगे कहा, 'जिन लोगों ने अपने भ्रष्ट कारनामों से पूरे सिस्टम को प्रदूषित किया, उनको कोई नहीं बोलता। अगर जनता एक दिन आतिशबाजी और पटाखा कर ले तो प्रदूषण हो गया। ये समाप्त हो जाएगा ये समस्या नहीं है। अच्छा किया लोगों ने धूम धड़ाके के साथ दीपावली मनाई। खूब आतिशबाजी की।'

कहा, 'हम लोगों ने कहा कि पटाखे पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाएंगे। मैं भी अयोध्या में आतिशबाजी में था। पर्व और त्योहार में जब कोई खुशी मनाता है तो लोगों को प्रदूषण याद आने लगता है।'

यह भी पढ़ें- 11 नवंबर को सीएम योगी 1146 युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र, किसान परिवारों के खाते में भेजेंगे 215 करोड़ रुपये

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।