विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

11 नवंबर को सीएम योगी 1146 युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र, किसान परिवारों के खाते में भेजेंगे 215 करोड़ रुपये

Published: Tue, 10 Nov 2026 10:13 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में 1146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे और 4300 किसान परिवारों को 215 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी आदित्यनाथ

HighLights

  1. मुख्यमंत्री योगी 1146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र देंगे।

  2. 4300 किसान परिवारों को 215 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता।

  3. कार्यक्रम इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित होगा।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को युवाओं नियुक्ति पत्र और किसान परिवारों को आर्थिक सहायता देंगे। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में राजस्व विभाग में चयनित 1146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।

इन अभ्यर्थियों का चयन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से हुआ है। इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 4300 लाभार्थी किसान परिवारों के बैंक खातों में 215 करोड़ रुपये की सहायता राशि भेजेंगे।

योजना के माध्यम से दुर्घटना में प्रभावित किसानों और उनके परिवारों को आर्थिक मदद दी जाती है। प्रदेश सरकार के अनुसार, पिछले साढ़े नौ वर्षों में 9.5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। आगे एक लाख और नौकरी देने का लक्ष्य रखा है।

मुख्यमंत्री 19 सितंबर से अब तक सात चरणों में 11,713 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित कर चुके हैं। इनमें शिक्षा, पुलिस, पंचायती राज, स्वास्थ्य और फोरेंसिक विभाग में चयनित अभ्यर्थी शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस विभाग में 35 हजार कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने की तैयारी है। अगले चरण में 42 हजार होमगार्डों की भर्ती की भी योजना है।

यह भी पढ़ें- दीपावली पर यूपी-112 ने संभाला मोर्चा, 80 प्रतिशत ज्यादा मांगी गई मदद, हर मिनट 48 लोगों तक पहुंची

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।