विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीएम योगी का INDI गठबंधन पर जोरदार हमला, बोले- नेतृत्व में क्लैरिटी-कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव

Published: Wed, 04 Nov 2026 10:57 AM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर नेतृत्व में स्पष्टता, क्षमता और विश्वसनीयता की कमी का आरोप लगाया।

सीएम योगी आदित्यनाथ। (तस्वीर- फाइल)

सीएम योगी आदित्यनाथ। (तस्वीर- फाइल)

HighLights

  1. मुख्यमंत्री योगी ने कांग्रेस-इंडी गठबंधन पर साधा निशाना।

  2. नेतृत्व में स्पष्टता, क्षमता, विश्वसनीयता की कमी बताई।

  3. गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा में होंगे शामिल।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कांग्रेस व इंडी गठबंधन पर करारा प्रहार किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखा कि इनके नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का पूरा अभाव है। जनादेश का अनादर इसी सोच का परिणाम है।

हार के नए रिकॉर्ड बना रही कांग्रेस व इंडी गठबंधन

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनावों में हार के नए रिकॉर्ड बना रही कांग्रेस और इंडी गठबंधन की हताशा अब अराजकता की राजनीति में बदल गई है। इनके नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का पूरा अभाव है। जनादेश का अनादर इसी सोच का परिणाम है।

गोरखपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ आज पदयात्रा करेंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस अराजकता के विरुद्ध जनजागरण और लोकतंत्र की गरिमा की रक्षा का संकल्प लेकर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी के साथ गोरखपुर में आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में सहभागिता करूंगा।

लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है भाजपा

मुख्यमंत्री ने एक तरफ कांग्रेस व इंडी गठबंधन की अराजकता पर सवालिया निशान उठाया तो दूसरी तरफ देशवासियों को आश्वस्त किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में हम भारत के महान लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में भाजपा की शक्ति प्रदर्शन, नितिन नबीन और योगी आदित्यनाथ करेंगे पदयात्रा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।