CM योगी बोले- 2017 से पहले शासन में मुन्ना भाई बैठे थे, 1146 कनिष्ठ सहायकों को बांटे नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि 2017 से पहले शासन में मुन्ना भाई के जरिए नियुक्ति होती थी।
-1794377696788_m.webp)
सीएम योगी ने 1146 कनिष्ठ सहायकों को बांटे नियुक्ति पत्र।
HighLights
1,146 कनिष्ठ सहायकों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति-पत्र दिए।
मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत ₹215 करोड़ वितरित हुए।
सीएम योगी ने पिछली सरकारों की नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल उठाए।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को UPSSSC द्वारा राजस्व विभाग के लिए नवचयनित 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति-पत्र वितरित किया।
साथ ही मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को ₹215 करोड़ की सहायता राशि भी भेजी। कार्यक्रम लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित था।
इस दौरान सीएम योगी ने विपक्षियों पर जमकर हमला बोला। सीएम ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 से पहले मुन्ना भाई शासन में बैठे थे।
कहा कि पहले मुन्ना भाई के जरिए ही नियुक्ति होती थी। पहले बिना सिफारिश नौकरी नहीं मिलती थी। पहले सैफई सिंडिकेट हावी रहता था। यूपी का युवा हर मोर्चे पर ठगा जाता था।
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ UPSSSC द्वारा राजस्व विभाग के लिए नवचयनित 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति-पत्र एवं मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को ₹215 करोड़ की सहायता राशि के वितरण हेतु लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2026
सीएम योगी ने कहा, "UPSSSC ने इस पूरी परीक्षा को एक समय सीमा के अंदर पूरा करते हुए परिणाम घोषित किया। वेरिफिकेशन के बाद आज नियुक्ति पत्र प्राप्त हो रहा है। मैं UPSSSC को इस पूरी प्रक्रिया के लिए धन्यवाद देता हुं... जितने भी हमारे कनिष्ठ सहायक चयनित हुए हैं। इन सबसे मैं पूछना चाहता हूं। कि क्या इस प्रक्रिया में आपको कहीं पर सिफारिश करने की आवश्यकता पड़ी? क्या किसी ने पैसे के लेनदेन की चर्चा की? क्या कोई फोन आया आपके पास? वेरिफिकेशन में कोई संकट आया?... ये है आज के उत्तर प्रदेश की समृद्धि का आधार।"
यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे से गरमाई यूपी की सियासत, राम-आस्था और विरासत पर छिड़ा नया संग्राम