विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यमुना एक्सप्रेसवे पर विकसित होगी अंतरराष्ट्रीय व्यापार नगरी, देश-विदेश के खरीदारों तक पहुंचेगे स्थानीय उत्पाद

Published: Tue, 06 Oct 2026 01:46 AM (GMT+05:30)

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में चीन की यीवू अंतरराष्ट्रीय व्यापार नगरी की तर्ज पर एक अंतरराष्ट्रीय व्यापार नगरी ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. यमुना एक्सप्रेसवे पर अंतरराष्ट्रीय व्यापार नगरी का होगा विकास।

  2. स्थानीय उत्पादों को वैश्विक खरीदारों तक सीधी पहुंच मिलेगी।

  3. MSMEs को नए बाजार और व्यापार नेटवर्क बनाने में मदद।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में चीन की यीवू अंतरराष्ट्रीय व्यापार नगरी की तर्ज पर अंतरराष्ट्रीय व्यापार नगरी विकसित की जाएगी। प्रस्तावित केंद्र में उत्पादों के प्रदर्शन, बिक्री और निर्यात के लिए सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने की योजना है। इस परियोजना से स्थानीय उद्यमियों और औद्योगिक इकाइयों को देश-विदेश के खरीदारों तक सीधी पहुंच बनाने का अवसर मिलेगा।

विशेष रूप से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन, नए खरीदार तलाशने और व्यापारिक नेटवर्क बढ़ाने में मदद मिल सकती है। यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में विकसित हो रहे नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे, औद्योगिक क्षेत्रों, एक्सप्रेसवे और परिवहन सुविधाओं का लाभ भी इस परियोजना को मिलने की उम्मीद है।

इससे माल की आवाजाही और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच आसान हो सकती है। अंतरराष्ट्रीय व्यापार नगरी को ‘एक जिला, एक उत्पाद’ अभियान से भी जोड़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- यूपी पुलिस शारीरिक दक्षता परीक्षा के सेंटर और तारीखें बदलीं, नया एडमिट कार्ड जारी