विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महाकुंभ पर ये क्या बोल गए अखिलेश यादव, भाजपा पर लगाया श्रद्धालुओं को खास और आम बनाकर भेदभाव का आरोप

Published: Wed, 01 Jan 2025 02:04 AM (IST)

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ-2025 में अव्यवस्था का आरोप लगाकर भाजपा पर निशाना ...और पढ़ें

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव। फाइल फोटो
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव। फाइल फोटो

HighLights

  1. सहूलियत मुहैया कराने की जगह प्रचार पर ध्यान
  2. कहा, भाजपा जमीन पर कोई कार्य नहीं करती

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ-2025 में अव्यवस्था का आरोप लगाकर भाजपा पर निशाना साधने वाले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को फिर हमला बोला। 

अखिलेश ने कहा कि भाजपा जमीन पर कोई कार्य नहीं करती है। काम के बजाय सिर्फ उसका प्रचार करती है। महाकुंभ एक पवित्र आयोजन है। यहां देश दुनिया के करोड़ों लोग बिना निमंत्रण और आमंत्रण के आते है, संगम में स्नान कर पुण्य अर्जित करते हैं। महाकुंभ में आने वाला हर श्रद्धालु बराबर होता है। भाजपा इसमें भी खास और आम बनाकर भेदभाव कर सामाजिक दूरी करने से बाज नहीं आ रही है। 

तीर्थयात्री की मृत्यु पर जताया दुख

वहीं, महाकुंभ मेला के केंद्रीय अस्पताल में ह्दय रोग विशेषज्ञ न होने के कारण एक तीर्थयात्री की मृत्यु पर उन्होंने दुख जताया। सपा अध्यक्ष ने कहा कि पूर्ण महाकुंभ में स्वास्थ्य सेवाओं की अग्रिम तैयारी के अभाव में एक तीर्थयात्री की मृत्यु का समाचार दुखद है। सरकार तैयारी पर निगाह रखे और श्रद्धालुओं का जीवन बचाए, यहीं विनम्र आग्रह है।

पार्टी मुख्यालय के डाॅ. राममनोहर लोहिया सभागार में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि इस बार कुंभ का पहला स्नान 13 जनवरी 2025 को है, लेकिन अभी तैयारी पूरी नहीं हो पायी है। 

उन्होंने कहा कि असुविधा और अव्यवस्था की भरमार है। महाकुंभ जैसे पवित्र आयोजन के साथ भी भाजपा सरकार खिलवाड़ कर रही है। इस सरकार का फोकस महाकुंभ में श्रद्धालुओं के लिए सुविधा और सहूलियत मुहैया कराने के बजाय अपने प्रचार पर है। 

सपा ने किया था महाकुंभ का सफल आयोजन

अखिलेश ने कहा कि 2013 में समाजवादी पार्टी की सरकार में महाकुंभ का सफल आयोजन किया गया था। समाजवादी सरकार में हुए महाकुंभ की देश के साथ विदेश में भी सराहना हुई थी। 

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नकारात्मक राजनीति करती है। विपक्षी नेताओं की छवि खराब करने के लिए षड़यंत्र करती है। इस सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था खराब कर दिया है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। भाजपा सरकार और इसके मुख्यमंत्री का कोई विजन नहीं है। संभल की घटना भाजपा सरकार ने जानबूझकर करायी है।

यह भी पढ़ें: Happy New Year 2025: मुख्यमंत्री योगी ने यूपी वालों को अपने स्टाइल में बोला हैप्पी न्यू ईयर, कह दी ये बड़ी बात

यह भी पढ़ें: साल 2024 में होती रही बुलेट की धांय-धांय, यूपी पुलिस ने 23 को किया ढेर, इन एनकाउंटरों ने सबको किया हैरान