यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP Weather News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कैसा है यूपी में मौसम का हाल, देखिए लेटेस्ट अपडेट
UP Weather Update लखनऊ में मानसून की गति धीमी है लेकिन मौसम विभाग के अनुसार 17 और 18 अगस्त को ...और पढ़ें

HighLights
- जन्माष्टमी पर गोरखपुर में धूप खिली है, जबकि बस्ती और देवरिया में बारिश की आशंका है।
- बारिश के बाद उमस से लोग परेशान हैं।
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। यूपी में मानसून की रफ्तार कहीं तेज तो कहीं धीमी है। 24 घंटे से पूर्वी यूपी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश पर ब्रेक लगा है। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि आज 17 और 18 अगस्त को वेस्ट यूपी में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है।
पूर्वी यूपी की बात करें तो अगले 24 घंटे तक मौसम साफ रहने का अनुमा है। 18 अगस्त को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। लखनऊ के मौसम पर नजर डालें तो यहां आज का तापमान 35 डिग्री अधिकतम और 27 डिग्री न्यूनतम रह सकता है। आंशिक रूप से बादल छाने और बौछार पड़ने की संभावनाएं हैं।
मानसून की बारिश के बाद उमस ने किया बेहाल
उत्तर प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से लखनऊ समेत प्रदेश के लगभग सभी जिलों में हुई बारिश ने भीषण उमस से तो राहत दी थी। लेकिन अब कई जिलों पिछले 24 घंटे से निकली तेज धूप परेशान कर रही है। मेरठ, शामली, सहारनपुर के साथ ही आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कानपुर, इटावा, अलीगढ़ के साथ अन्य जिलों में उमस बढ़ी है।
आगरा में अच्छी बारिश के बाद उमस कर रही परेशान
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बुधवार सुबह 8:30 बजे से गुरुवार सुबह 8:30 बजे तक करीब 35 एमएम वर्षा दर्ज की गई। आगरा में एक जून से 14 अगस्त तक 467.8 एमएम वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य औसत 337.9 एमएम से 41 प्रतिशत अधिक है। मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि 15 से 18 अगस्त तक आंशिक बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ बौछार पड़ सकती हैं।
इससे पहले 15 अगस्त को सुबह धूप नहीं निकली और मौसम सुहाना रहा। दिन चढ़ने के साथ बादल छंटने और धूप निकलने पर उमस बढ़ गई। इससे शहरवासियों को घर के अंदर या बाहर कहीं भी राहत नहीं मिली। शनिवार को सुबह तेज धूप निकलने से उमस लोगों को बेहाल कर रही है।
गोरखपुर के मौसम का हाल
जन्माष्टमी के दिन गोरखपुर में तेज धूप खिली हुई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शाम तक हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। वहीं बस्ती और देवरिया में बारिश की आशंका है।
ये भी पढ़ेंः वृंदावन के रंगजी मंदिर में 18 को मनाई जाएगी जन्माष्टमी, लट्ठे के मेले के साथ नंदोत्सव का होगा अनोखा आयोजन
