Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मार्टिना गुप्ता हत्याकांड में फरार हत्यारोपियों के खिलाफ वारंट जारी

    By Amal ChowdhuryEdited By:
    Updated: Thu, 14 Dec 2017 09:45 AM (IST)

    11 नवंबर को एल्डिको उद्यान-दो निवासी राकेश बाबू गुप्ता की बेटी मार्टिना (28) को घर के भीतर गोलियों से छलनी कर दिया गया था।

    मार्टिना गुप्ता हत्याकांड में फरार हत्यारोपियों के खिलाफ वारंट जारी

    लखनऊ (जागरण संवाददाता)। बहुचर्चित मार्टिना गुप्ता हत्याकांड में फरार दो भाभियों और दो भाइयों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने न्यायालय से एनबीडब्ल्यू जारी कराया है। यह जानकारी बुधवार को इंस्पेक्टर पीजीआइ अरुण कुमार सिंह ने दी।

    इंस्पेक्टर ने बताया कि विवेचना के दौरान मार्टिना को भाभी रिंकल पत्नी अंशू गुप्ता एवं लता गुप्ता पत्नी राज उर्फ राजा की भी भूमिका प्रकाश में आई थी। दोनों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही थी पर कुछ पता नहीं चला। इस कारण मंगलवार को न्यायालय से एनबीडब्ल्यू की मांग की गई थी। न्यायालय ने चारों की गिरफ्तारी के लिए एनबीडब्ल्यू (गैर जमानती वारंट) जारी कर दिया। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर मार्टिना की दोनों भाभियों और भाइयों को भी जेल भेजा जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ध्यान रहे, 11 नवंबर को एल्डिको उद्यान-दो निवासी राकेश बाबू गुप्ता की बेटी मार्टिना (28) को घर के भीतर गोलियों से छलनी कर दिया गया था। तीन गोलियां उसके सीने और दो कनपटी पर मारी गई थी। मार्टिना की मां ने उसके पिता पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले में राम बाबू उसके बेटे यश और दीपक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

    यह भी पढ़ें: हर समस्या का तुरंत समाधान करेगी सीएम हेल्पलाइन

    मार्टिना एक करीबी रिश्तेदार से फोन पर घंटों बात करती थी। जिसका परिवारीजन विरोध करते थे। मार्टिना जब नहीं मानी तो उसकी हत्या कर दी गई।

    यह भी पढ़ें: लखनऊ स्टेशन पर ट्रेन में 66 बोतल शराब छोड़कर भागा तस्कर