विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Weather Update: यूपी में घना कोहरा और बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग की सलाह; 'यात्रा से बचें... घर के अंदर रहें'

Published: Wed, 15 Jan 2025 07:34 AM (IST)

UP Weather Update बुधवार को बादल छाए रहेंगे और हल्की वर्षा हो सकती है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट ...और पढ़ें

UP Weather Update: आज घना कोहरा का अलर्ट यूपी में है। कोहरे के बीच गुजरती ट्रेन। जागरण।
UP Weather Update: आज घना कोहरा का अलर्ट यूपी में है। कोहरे के बीच गुजरती ट्रेन। जागरण।

HighLights

  1. बुधवार और गुरुवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना
  2. मौसम विभाग ने लोगों से यात्रा से बचने और घर के अंदर रहने की सलाह दी है

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। UP Weather Update: एक तरफ मंगलवार को जहां धूप खिलने से लोगों को गलन से राहत मिली, लेकिन तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं दूसरी तरफ मौसम में बुधवार से एक बार फिर बदलाव देखने को मिला। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को बादलों की आवाजाही के मध्य रात को और गुरुवार सुबह वर्षा हो सकती है। तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी, जिससे ठंड बढ़ेगी। बुधवार की सुबह यूपी के अधिकांश जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। नोएडा, आगरा, कानपुर, मुरादाबाद, मेरठ, मथुरा, मैनपुरी में घना कोहरा छाया है।

आज इन जिलों में घना कोहरा छाने का था पूर्वानुमान

मौसम विभाग का अनुमान है कि देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और इनके आसपास के इलाकों में बहुत अधिक घना कोहरा छाने की संभावना है। वहीं, सीतापुर, हरदोई, कानपुर, लखनऊ, उन्नाव, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या सहित अन्य कुछ जिलों में सुबह और देर रात कोहरा छा सकता है।

आगरा में काेहरा के दिन की शुरुआत

आगरा में बुधवार को कोहरा छाने से सड़कों पर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। 

प्रदेश के काफी जिलों में मंगलवार सुबह कुछ देर धूप निकली, लेकिन फिर कोहरा छा गया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर में कोहरे ने परेशान किया। वहीं बरेली, मुरादाबाद, अमरोहा, शाहजहांपुर जिलों में दोपहर तक कोहरा छाया रहा। 

ताजनगरी में तापमान ये रहा

आगरा में मंगलवार सुबह नौ बजे के करीब दोबारा धूप निकल आई। दोपहर में ठंडी हवा चलती रही, लेकिन आसमान साफ रहा। गुनगुनी धूप निकलने से शहरवासियों को गलन से कुछ हद तक राहत मिली। अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य तापमान से अधिकतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस कम और न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा था।

पश्चिमी विक्षाेभ के चलते मौसम में देखने को मिलेगा बदलाव

मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि ईरान व अफगानिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। बुधवार को बादलों की आवाजाही के मध्य रात में और गुरुवार सुबह वर्षा हो सकती है। अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि देखने को मिलेगी।

ये भी पढ़ेंः Himachal Weather: हिमाचल में आज से बदलेगा मौसम, अगले 6 दिनों तक बारिश-बर्फबारी का अलर्ट; पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

ये भी पढ़ेंः उत्तर भारत में ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त, दिल्ली-यूपी में भीषण कोहरा; बारिश का यलो अलर्ट जारी

यात्रा से बचें, घर के अंदर रहें

मौसम विभाग ने आगरा में 15 जनवरी को गरज के साथ वर्षा या बिजली गिर सकती है। वर्षा होने या बिजली गिरने पर घर के अंदर रहने, खिड़कियां व दरवाजे बंद रखने और यात्रा से बचाव की सलाह दी गई है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतने को कहा गया है। पेड़ों के नीचे खड़े नहीं होने, जल स्रोत से तुरंत बाहर निकलने, बिजली के उपकरणों को अनप्लग करने को कहा गया है।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।