विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब हाईटेक होंगे यूपी के प्राइमरी स्कूल, 300 करोड़ की लागत से 14000 से ज्यादा विद्यालय होने जा रहे स्मार्ट

Published: Fri, 18 Sep 2026 05:31 PM (IST)

उत्तर प्रदेश सरकार ने परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों को डिजिटल बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। पहले चरण में 14,429 ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. 14,429 प्राथमिक विद्यालयों को स्मार्ट स्कूल में बदला जाएगा।

  2. परियोजना के लिए 300 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई।

  3. हर स्कूल में इंटरैक्टिव स्क्रीन, कंप्यूटर, वाई-फाई सुविधा मिलेगी।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाई को डिजिटल स्वरूप देने प्रक्रिया तेज हो गई। इसके लिए शासन ने पहले चरण में 14,429 स्कूलों को स्मार्ट स्कूल के रूप में विकसित करने के लिए 300 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।परियोजना के लिए श्रीट्रान इंडिया लिमिटेड को कार्यदायी संस्था बनाया गया है।

हर स्कूल में कम से कम 65 इंच की 4के यूएचडी इंटरैक्टिव स्क्रीन, ओपीएस कंप्यूटर, वायरलेस माइक्रोफोन, वेबकैम और स्पीकर लगाए जाएंगे। एक घंटे और इन्वर्टर-बैटरी से कम से कम चार घंटे का बिजली बैकअप होगा।

यह भी पढ़ें- यूपी में जमीन फाड़कर निकाला जाएगा पानी का खजाना: कानपुर से प्रयागराज के बीच मिली 200 KM लंबी प्राचीन नदी

वाई-फाई, लैन, ब्लूटूथ और कम से कम 30 एमबीपीएस अनलिमिटेड ब्राडबैंड की 12 माह की सुविधा भी मिलेगी। एलएमएस में ई-दीक्षा व ई-विद्या आधारित पाठ योजना, क्विज, मूल्यांकन, उपस्थिति और विश्लेषण की सुविधाएं होंगी।

यह भी पढ़ें- यूपी के 28 गांवों में होगी पंचायत सहायकों की होगी नियुक्ति, ब्लॉक-मुख्यालय के चक्करों से मिलेगा छुटकारा

कक्षा एक से पांच तक एनसीईआरटी-एससीईआरटी आधारित डिजिटल सामग्री, वीडियो, एनीमेशन व वर्कशीट उपलब्ध रहेंगी। शिक्षकों को मौके पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। हर स्कूल अनुमानित लागत 2,07,910 रुपये है। तीन साल की हेल्प डेस्क और तीन-स्तरीय शिकायत निस्तारण व्यवस्था भी रहेगी।