विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई सीनियर IAS अधिकारियों के तबादले; किसे क्या मिली जिम्मेदारी?

Published: Tue, 04 Aug 2026 03:58 PM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2026 10:39 PM (IST)

उत्तर प्रदेश शासन ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. उत्तर प्रदेश में कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला।

  2. अनिल ढींगड़ा आवास आयुक्त, इंद्र विक्रम सिंह गोरखपुर मंडलायुक्त।

  3. डॉ. लोकेश एम. प्रयागराज के नए मंडलायुक्त नियुक्त।

राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। प्रदेश सरकार ने मंगलवार को चार मंडलायुक्तों सहित 13 आइएएस अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया है। गोरखपुर, बस्ती, बरेली व प्रयागराज मंडलों में नए मंडलायुक्त तैनात किए गए हैं। आवास, कृषि, ऊर्जा, दुग्ध विकास, प्रशासनिक सुधार विभागों और नोएडा प्राधिकरण समेत कई अहम पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। हाल ही में पीसीएस से आइएएस अधिकारी बने पुष्पराज सिंह को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है।

बस्ती के मंडलायुक्त अखिलेश सिंह के 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद रिक्त था। अब इस पद पर पीसीडीएफ में प्रबंध निदेशक रहे वैभव श्रीवास्तव को तैनात किया गया है। इंद्र विक्रम सिंह को सचिव कृषि, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन तथा निदेशक राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के पद से स्थानांतरित कर गोरखपुर का मंडलायुक्त बनाया गया है।

किसे कहां मिली तैनाती?

शम्भू कुमार को प्रबंध निदेशक पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम से बरेली का मंडलायुक्त बनाया गया है। डा. लोकेश एम को सचिव लोक निर्माण विभाग से प्रयागराज का मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है।

गोरखपुर के मंडलायुक्त रहे अनिल ढींगड़ा को आवास आयुक्त के साथ ही उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद, निदेशक नगर भूमि सीमारोपण तथा सचिव आवास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रमुख सचिव रविंद्र को कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग के साथ ही निदेशक राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। प्रकाश बिंदु को सचिव गृह एवं सतर्कता विभाग से स्थानांतरित कर प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ बनाया गया है। वहीं, भूपेंद्र एस. चौधरी को मंडलायुक्त बरेली से सचिव प्रशासनिक सुधार विभाग बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- यूपी में 'CM किसान कल्याण योजना' शुरू करेगी योगी सरकार, एग्रीकल्चर के लिए 232.38 करोड़ रुपये मंजूर

प्रयागराज की मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल को श्रमायुक्त बनाया गया है, जबकि राजस्व परिषद के सदस्य (न्यायिक) संदीप कुमार को प्रबंध निदेशक पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम की जिम्मेदारी दी गई है। पुष्पराज सिंह को सचिव गोरखपुर विकास प्राधिकरण से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा नियुक्त किया गया है। वहीं, सतीश पाल को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा से विशेष सचिव गृह तथा डा. बलकार सिंह को आवास विभाग से मुख्य कार्यपालक अधिकारी, राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के पद पर तैनात किया गया है।