विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में फिर बढ़े CNG के दाम: आगरा-लखनऊ समेत कई शहरों में एक नवंबर से लागू होगी संशोधित दर

Published: Sat, 31 Oct 2026 09:51 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में 1 नवंबर से सीएनजी की कीमतें बढ़ गई हैं, ग्रीन गैस लिमिटेड ने लखनऊ, आगरा, उन्नाव, अयोध्या और सुल्तानपुर में नए दरें लागू की हैं।

News Article Hero Image

HighLights

  1. उत्तर प्रदेश में 1 नवंबर से बढ़ीं सीएनजी की दरें।

  2. लखनऊ, आगरा, उन्नाव समेत कई शहरों में लागू हुए नए दाम।

  3. बढ़ती मांग और वैश्विक आपूर्ति अनिश्चितता बनी वृद्धि का कारण।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। सीएनजी की कीमत में फिर बढ़ोतरी की गई है। ग्रीन गैस लिमिटेड (जीजीएल) ने लखनऊ, आगरा, उन्नाव, अयोध्या और सुलतानपुर में सीएनजी के खुदरा मूल्य संशोधित किए हैं। लखनऊ में सीएनजी की कीमत एक रुपये प्रति किलोग्राम बढ़कर 108 रुपये हो गई है। नई दर एक नवंबर की सुबह छह बजे से लागू होगी।

ग्रीन गैस लिमिटेड के डीजीएम मार्केटिंग प्रवीण सिंह ने बताया कि सर्दियों में गैस की मांग बढ़ने और वैश्विक आपूर्ति को लेकर अनिश्चितताओं के चलते रीगैसिफाइड लिक्विफाइड नेचुरल गैस (आरएलएनजी) की खरीद लागत में वृद्धि हुई है। इसी के चलते सीएनजी की खुदरा कीमतों में संशोधन किया गया है।

नई दरों के अनुसार, आगरा में भी सीएनजी 107 रुपये से बढ़कर 108 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। उन्नाव में सबसे अधिक 2.25 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि की गई है। यहां अब सीएनजी 103.75 रुपये के बजाय 106 रुपये प्रति किलो मिलेगी। अयोध्या और सुलतानपुर में सीएनजी की कीमत एक रुपये बढ़कर 106 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

शहरवार सीएनजी की नई दरें (रुपये प्रति किलोग्राम में)

क्र. शहर अब पहले
1 लखनऊ 108 107
2 आगरा 108 107
3 उन्नाव 106 103.75
4 अयोध्या 106 105
5 सुलतानपुर 106 105

यह भी पढ़ें- महंगाई में लगा सीएनजी का 'तड़का': 15 दिन में ₹10 बढ़े दाम, पेट्रोल को भी पीछे छोड़ा; ऑटो चालकों की बढ़ी मुसीबत

यह भी पढ़ें- पूरे आगरा की गैस सप्लाई ठप...नहीं जले चूल्हे, सीएनजी पंप भी बंद; मेट्रो की खोदाई में टूटी पाइप लाइन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।