उत्तर प्रदेश में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, तारीखों में कोई बदलाव नहीं; केंद्र की नई अधिसूचना UP में नहीं होगी लागू
उत्तर प्रदेश में जनगणना-2027 का कार्य तय कार्यक्रम के अनुसार ही 1 दिसंबर से 4 जनवरी 2027 तक होगा। केंद्र ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
जनगणना-2027 उत्तर प्रदेश में 1 दिसंबर से शुरू होगी।
प्रदेश में जनगणना की तारीखों में कोई बदलाव नहीं।
केंद्र की नई अधिसूचना यूपी पर लागू नहीं होगी।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जनगणना-2027 का काम तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा। प्रदेश में जनसंख्या की गणना एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक होगी। केंद्र सरकार की ओर से 30 अक्टूबर को जारी नई अधिसूचना में दी गई तारीखें उत्तर प्रदेश पर लागू नहीं हैं। प्रदेश में जनगणना की तारीखों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और न ही इसे स्थगित किया गया है।
भारत सरकार की पांच सितंबर को जारी अधिसूचना के अनुसार उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और पंजाब में जनगणना का दूसरा चरण यानी जनसंख्या गणना एक दिसंबर से चार जनवरी तक चलेगा। इससे पहले 16 से 30 नवंबर तक लोगों को स्व-गणना का विकल्प मिलेगा।
जनगणना के लिए संदर्भ तिथि पांच जनवरी को रात 12 बजे निर्धारित की गई है। वहीं, शुक्रवार को जारी अधिसूचना में अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 25 जनवरी से 28 फरवरी तक जनसंख्या गणना की अवधि तय की गई है।
यह भी पढ़ें- 'हर अपमान या धमकी SC-ST एक्ट का अपराध नहीं', इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आरोपित को दी राहत
इसमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और पंजाब सहित पहले से अलग रखे गए क्षेत्रों को शामिल नहीं किया गया है। इसलिए प्रदेश में पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार ही जनगणना होगी।