281 करोड़ से नोएडा में बनेगा 'टेक हब', प्रोजेक्ट के लिए योगी सरकार ने खोला खजाना; 100 करोड़ से तैयार होगा कैंपस
उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने नोएडा में 281.03 करोड़ रुपये की लागत से डीप टेक यू-हब बनाने को मंजूरी दी है। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।
HighLights
नोएडा में 281 करोड़ का डीप टेक यू-हब बनेगा।
आईआईटी कानपुर परिसर में शोध और स्टार्टअप को बढ़ावा मिलेगा।
योगी सरकार ने परियोजना को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश में नई तकनीक पर शोध और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए नोएडा में डीप टेक यू-हब बनाया जाएगा। इसका निर्माण भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी), कानपुर के नोएडा परिसर में होगा। इस पर 281.03 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बुधवार को कैबिनेट ने परियोजना के लिए प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दे दी।
इस भवन का निर्माण इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) माडल पर कराया जाएगा। इसे 24 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में इसके लिए 100 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। इसमें 30 करोड़ रुपये भवन निर्माण और 70 करोड़ रुपये अन्य खर्चों के लिए निर्धारित किए गए हैं। बाकी धनराशि की व्यवस्था चरणबद्ध तरीके से होगी।
इस परियोजना पर पूरा खर्च राज्य सरकार करेगी। इसमें केंद्र सरकार की कोई हिस्सेदारी नहीं होगी। डीप टेक यू-हब को सेक्शन-8 कंपनी के रूप में पंजीकृत किया जाएगा। यह संस्था नई तकनीक पर काम करने वाले युवाओं, शोधकर्ताओं और स्टार्टअप को आगे बढ़ाने में मदद करेगी।
यह भी पढ़ें- लखनऊ-कानपुर और अयोध्या से बाराबंकी का सफर होगा सुपरफास्ट, मेमू ट्रेनों को लेकर रेलवे ने तैयार किया तगड़ा प्लान
यहां स्टार्टअप को अपने विचार को उपयोगी तकनीक और कारोबार में बदलने के लिए मार्गदर्शन और जरूरी सहयोग मिलेगा। इससे प्रदेश में नए स्टार्टअप शुरू करने का रास्ता आसान होगा। साथ ही नवाचार को बढ़ावा मिलने के साथ रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।