लखनऊ-कानपुर और अयोध्या से बाराबंकी का सफर होगा सुपरफास्ट, मेमू ट्रेनों को लेकर रेलवे ने तैयार किया तगड़ा प्लान
लखनऊ रेल मंडल ने रेलवे बोर्ड को लखनऊ से कानपुर, अयोध्या और बाराबंकी के बीच मेमू ट्रेनों की संख्या बढ़ाने ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।
HighLights
लखनऊ से कानपुर के बीच मेमू ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी।
अयोध्या और बाराबंकी के लिए भी मेमू ट्रेनें चलेंगी।
रेलवे बोर्ड को अतिरिक्त रेक के लिए प्रस्ताव भेजा गया।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। रेलवे लखनऊ से एक बार फिर तेज गति वाली मेमू ट्रेनों की संख्या बढ़ाएगा। लखनऊ रेल मंडल प्रशासन ने रेलवे बोर्ड को लखनऊ से कानपुर के बीच मेमू ट्रेनों की संख्या बढ़ाने के लिए अतिरिक्त रेक उपलब्ध कराने की मांग का एक प्रस्ताव भेजा है। साथ ही लखनऊ से अयोध्या और लखनऊ से बाराबंकी के बीच भी मेमू ट्रेनें चलाने के लिए जल्द ही रूट सर्वे कराने की तैयारी है।
कोरोना काल से पहले लखनऊ से बाराबंकी के बीच ग्यारह जोड़ी मेमू ट्रेनें दौड़ती थीं। इसमें एक जोड़ी मेमू ट्रेन का विस्तार बाराबंकी तक था। हालांकि काेरोना काल में लाकडाउन के बाद जब रेल संचालन शुरू हुआ तो एक जोड़ी मेमू ही बहाल की जा सकी।
अब इनकी संख्या दो जोड़ी तक पहुंच चुकी है। बड़ी संख्या में हरौनी, पिपरसंड, सोनिक, अजगैन, उन्नाव और कानपुर से यात्री सस्ते किराए और कम समय लगने के कारण मेमू ट्रेनों से ही लखनऊ की यात्रा करते हैं। अब लखनऊ से बाराबंकी के बीच भी कोई मेमू ट्रेन नहीं है। रेल यात्री लगातार रेलवे से इन ट्रेनों की आवृत्ति बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- यूपी और उत्तराखंड के बीच 20 हजार करोड़ से अधिक के संपत्ति विवाद सुलझे, लंबित मामलों पर भी बनी सहमति
रेलवे प्रशासन ने जो प्रस्ताव बोर्ड को भेजा है, उसके तहत लखनऊ से अयोध्या तक एक जोड़ी, लखनऊ से बाराबंकी तक दो जोड़ी और लखनऊ से कानपुर के बीच छह जोड़ी मेमू दौड़ाने के लिए रेक मांगे गए हैँ। वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार रेल कोच फैक्ट्री से उत्तर रेलवे को रेक आवंटन होते ही लखनऊ मंडल के लिए ट्रेन संचालन की अधिसूचना जारी हो जाएगी।