विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी बिछेगा 322 KM लंबा सड़कों का नेटवर्क, प्रदेश में 17500 करोड़ से तैयार होंगे 4 नए एक्सप्रेसवे

Published: Sat, 31 Oct 2026 05:30 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 31 Oct 2026 06:08 AM (GMT+05:30)

उत्तर प्रदेश में 322 किलोमीटर लंबे चार नए लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण होगा, जिस पर 17542 करोड़ रुपये खर्च होंगे। ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. यूपी में 322 किमी के चार नए लिंक एक्सप्रेसवे बनेंगे।

  2. परियोजना पर 17542 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

  3. औद्योगिक विकास और कृषि उत्पादों को मिलेगा बढ़ावा।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राज्य में बनने वाले चार नए लिंक एक्सप्रेसवे सभी एक्सप्रेसवे को आपस में जोड़ेंगे। इससे निवेशकों की राह आसान होगी और राज्य के औद्योगिक विकास को रफ्तार मिलेगी। 322 किलोमीटर की लंबाई वाले इन एक्सप्रेसवे के निर्माण पर करीब 17542 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार के अनुसार एक्सप्रेसवे के नेटवर्क का सबसे बड़ा लाभ राज्य के किसानों और कृषि उत्पादों के कारोबार को मिलेगा। उन्होंने बताया कि दूध, फल और सब्जियों की ढुलाई तेज होने से इनकी बाजार तक पहुंच आसान होगी। फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को फर्रुखाबाद के रास्ते गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा।

साथ ही आगरा-लखनऊ-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के बीच सीधा संपर्क बनाएगा। वहीं, झांसी लिंक एक्सप्रेसवे झांसी और बुंदेलखंड क्षेत्र को एक्सप्रेसवे नेटवर्क से जोड़ेगा।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत वोटर लिस्ट गड़बड़ी मामला, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वर्तमान और पूर्व DM से जवाब किया तलब

इसी प्रकार जेवर लिंक एक्सप्रेसवे जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा। इससे यमुना एक्सप्रेसवे और दिल्ली-एनसीआर के साथ एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।