विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPSSSC: कनिष्ठ सहायक की टाइपिंग परीक्षा 13 नवंबर से, JE भर्ती के आवेदन भी शुरू

Published: Wed, 04 Nov 2026 06:33 AM (IST)

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा में सफल 46,282 अभ्यर्थियों की टाइपिंग परीक्षा 13 नवंबर से शुरू करेगा।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. कनिष्ठ सहायक टाइपिंग परीक्षा 13 नवंबर से शुरू होगी।

  2. अवर अभियंता (यांत्रिक) के 1156 पदों पर आवेदन शुरू।

  3. होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक, प्लाटून कमांडर की परीक्षा 22 नवंबर को।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा में सफल 46,282 अभ्यर्थियों की टाइपिंग परीक्षा 13 नवंबर से शुरू होगी। इसके लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। वहीं, अवर अभियंता (यांत्रिक) के 1156 पदों पर मुख्य परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं।

उधर, होमगार्ड मुख्यालय के नियंत्रणाधीन हवलदार प्रशिक्षक के 209 पदों के साथ प्लाटून कमांडर और ब्लाक आर्गेनाइजर के 295 पदों पर चयन के लिए 22 नवंबर को मुख्य परीक्षा होगी।

विभिन्न विभागों में कनिष्ठ सहायक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आयोजित मुख्य लिखित परीक्षा के आधार पर 46,282 अभ्यर्थी टाइपिंग की परीक्षा के लिए उत्तीर्ण हुए थे। इनकी टाइपिंग की परीक्षा 13 से 26 नवंबर तक होगी। लखनऊ में अयोध्या रोड स्थित कामता के रजत पीजी कालेज परिसर में परीक्षा आयोजित की जाएगी।

सम्मिलित अवर अभियंता (यांत्रिक) भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए 25 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे। इसी दिन शुल्क जमा करने की भी अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। आवेदन शुल्क में संशोधन या समायोजन दो दिसंबर तक किया जा सकेगा। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2025 के अंकों के आधार पर शार्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- क्लीनिक रजिस्ट्रेशन में घूस मांगने पर बिसरख सीएचसी अधीक्षक निलंबित, डिप्टी सीएम के निर्देश पर कार्रवाई

होमगार्ड मुख्यालय के नियंत्रणाधीन हवलदार प्रशिक्षक के 209 रिक्त पदों पर और प्लाटून कमांडर और ब्लाक आर्गेनाइजर के 295 पदों पर भर्ती के लिए 22 नवंबर को लिखित मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए शार्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों का परिणाम पहले ही जारी किया जा चुका था। इन दोनों भर्तियों के अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क जमा कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।