विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्लाटून कमांडर-ब्लॉक ऑर्गनाइजर और हवलदार प्रशिक्षक मेन एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी; ऑडिटर भर्ती के अभ्यर्थी भी शॉर्टलिस्ट

Published: Wed, 18 Nov 2026 06:46 PM (IST)

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्लाटून कमांडर, ब्लॉक ऑर्गनाइजर और हवलदार प्रशिक्षक मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं, जो 22 नवंबर को होगी।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. प्लाटून कमांडर, ब्लॉक ऑर्गनाइजर मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी।

  2. हवलदार प्रशिक्षक मुख्य परीक्षा भी 22 नवंबर को होगी आयोजित।

  3. ऑडिटर, सहायक लेखाकार भर्ती के लिए अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट किए गए।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्लाटून कमांडर, ब्लाक आर्गनाइजर और हवलदार प्रशिक्षक मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। इन पदों के लिए मुख्य परीक्षा 22 नवंबर को होगी। वहीं, आयोग ने लेखा परीक्षक और सहायक लेखाकार तथा विधान भवन रक्षक व अग्निरक्षक मुख्य परीक्षा के लिए भी अभ्यर्थियों को शार्टलिस्ट कर लिया है।

होमगार्ड्स मुख्यालय के अधीन प्लाटून कमांडर के 52 और ब्लाक आर्गनाइजर के 243 पदों पर भर्ती होनी है। इस तरह कुल 295 पदों के लिए होने वाली मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा का निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य है।

इसी तरह होमगार्ड्स मुख्यालय के अधीन हवलदार प्रशिक्षक के 209 पदों पर भर्ती के लिए भी मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। इसकी परीक्षा भी 22 नवंबर को आयोजित होगी। वहीं, आयोग ने विभिन्न विभागों में लेखा परीक्षक, सहायक लेखाकार और सम्प्रेक्षक के कुल 1957 पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए 10,409 अभ्यर्थियों को शार्टलिस्ट किया है।

इसका परिणाम आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की छंटनी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2025 के नार्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर की गई है। इसके अलावा विधान भवन रक्षक और अग्निरक्षक के कुल 170 पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए 7967 अभ्यर्थियों को शार्टलिस्ट किया गया है।

यह भी पढ़ें- ना डाक्यूमेंट्री बनी, ना लौटे पैसे: महाकुम्भ के नाम पर करोड़ों हड़पने वाला वाराणसी का आरोपित गिरफ्तार

इनमें विधान भवन रक्षक के 120 और अग्निरक्षक के 50 पद शामिल हैं। आयोग ने इसका कटआफ भी जारी कर दिया है। इन पदों की मुख्य परीक्षा के लिए भी अभ्यर्थियों का चयन पीईटी-2025 के नार्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर किया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।