विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ना डाक्यूमेंट्री बनी, ना लौटे पैसे: महाकुम्भ के नाम पर करोड़ों हड़पने वाला वाराणसी का आरोपित गिरफ्तार

Published: Wed, 18 Nov 2026 06:32 PM (GMT+05:30)

महाकुंभ-2025 पर डॉक्यूमेंट्री बनाने के नाम पर 7 करोड़ रुपये से अधिक के गबन मामले में मुख्य आरोपी सुमित नागर को ईओडब्ल्यू ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. महाकुंभ डॉक्यूमेंट्री गबन मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार।

  2. आरोपी सुमित नागर को लखनऊ से पकड़ा गया।

  3. फर्जी अनुबंध, बिलों से करोड़ों का गबन किया।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। महाकुम्भ-2025 पर डाक्यूमेंट्री बनाने के नाम पर सात करोड़ रुपये से अधिक के गबन के मामले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) ने मुख्य आरोपित सुमित नागर को गिरफ्तार किया है। वाराणसी निवासी आरोपित घटना के बाद से फरार चल रहा था।

ईओडब्ल्यू की टीम ने बुधवार को उसे लखनऊ के गोमतीनगर स्थित होटल इसानिका के बाहर से गिरफ्तार किया। मामले में पांच अन्य आरोपित भी नामजद हैं।

मैसर्स आइक्यू की निदेशक पुनीत सिक्का ने दो जनवरी, 2025 को महाकुम्भ पर डाक्यूमेंट्री बनाने के लिए मैसर्स इंक पिक्चर्स और एमकोड वेंचर्स एलएलपी के साथ अनुबंध किया था। परियोजना के लिए जीएसटी सहित कुल 5.60 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था। आरोप है कि आरोपितों ने फर्जी अनुबंध, कूटरचित बिल और भ्रामक दस्तावेजों के जरिये करोड़ों रुपये का दुरुपयोग किया। डाक्यूमेंट्री भी तैयार नहीं की गई।

जांच में परियोजना में कार्यरत कर्मचारियों के भोजन और कैटरिंग के नाम पर करीब 75 लाख रुपये के फर्जी हस्तलिखित बिल प्रस्तुत कर भुगतान लेने का मामला सामने आया है। आरोपितों पर काम पूरा न करने की धमकी देकर करीब 20 लाख रुपये की जबरन वसूली करने और शूटिंग व स्टूडियो किराये के नाम पर अतिरिक्त धनराशि मांगने का भी आरोप है।

यह भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव की आहट तेज: कल आगरा में जुटेंगे 5 मंडलों के अधिकारी, आयोग ने तैयार किया मास्टरप्लान

ईओडब्ल्यू के मुताबिक, आरोपितों ने आपराधिक षड्यंत्र के तहत 50 टीबी से अधिक फुटेज की चोरी भी की। मामले में धोखाधड़ी, कूटरचना, आपराधिक विश्वासघात, जबरन वसूली और धमकी देने के साक्ष्य मिले हैं। गिरफ्तार आरोपित सुमित नागर पुत्र राजेश कुमार नागर वाराणसी के कालभैरव क्षेत्र का निवासी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।