फार्मा, रोबोटिक्स और मेडिकल टेक्नोलॉजी में हैं निवेश की संभावनाएं: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जापान के प्रतिनिधियों के साथ यूपी में स्वास्थ्य सेवा और नवाचार के इकोसिस्टम पर चर्चा की। उन्होंने फार्मा, मेडिकल डिवाइसेज, रोबोटिक्स और मेडिकल टेक्नोलॉजी में निवेश की व्यापक संभावनाओं पर जोर दिया।

फार्मा, रोबोटिक्स और मेडिकल टेक्नोलॉजी में हैं निवेश की संभावनाएं: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक।
HighLights
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जापानी प्रतिनिधियों से स्वास्थ्य सहयोग पर चर्चा की।
फार्मा, रोबोटिक्स, मेडिकल टेक्नोलॉजी में निवेश की व्यापक संभावनाएं।
यूपी-जापान साझेदारी से मजबूत होगा चिकित्सा शिक्षा और सेवा इकोसिस्टम।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने तकनीक और हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को जोड़कर चिकित्सा सेवा और नवाचार का इकोसिस्टम तैयार करने की संभावना पर जापान के प्रतिनिधियों, उद्योगपतियों के साथ मंथन किया।
कहा कि हेल्थकेयर सेक्टर में जापान के साथ सहयोग के लिए प्रदेश में व्यापक संभावनाएं हैं। फार्मा, मेडिकल डिवाइसेज, रोबोटिक्स और मेडिकल टेक्नोलाजी में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण है।
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स हाल में यूपी-जापान हेल्थकेयर एंड केयर इकानामी पार्टनरशिप के सत्र में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हेल्थकेयर, मेडिकल एजुकेशन, रोबोटिक्स, फार्मा, तकनीकी निवेश और कुशल मानव संसाधन के क्षेत्र में साझेदारी की व्यापक संभावना है।
फार्मा, मेडिकल डिवाइसेज, रोबोटिक्स और मेडिकल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण है। फार्मा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए यूपी प्रमोट फार्मा काउंसिल का गठन किया गया है। यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में मेडिकल डिवाइसेज पार्क के लिए निवेश प्रस्ताव हैं।
जापानी संस्थाओं द्वारा रोबोटिक्स, मेडटेक और इनोवेशन लैब्स के क्षेत्र में रुचि दिखाई गई है। 400 एकड़ क्षेत्र में मेडिकल टेक्नोलाजी से जुड़े हब के विकास की संभावनाएं तलाश की जा रही हैं।
एसीएस स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा अमित घोष ने कहा कि पीपीपी माडल पर बन रहे मेडिकल कालेजों के विकास में भी जापानी कंपनियों और निवेशकों की भागीदारी की संभावनाएं मौजूद हैं।
जापान की तकनीकी दक्षता और उत्तर प्रदेश के तेजी से विकसित हो रहे हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को जोड़कर मेडिकल शिक्षा, चिकित्सा सेवाओं और तकनीकी नवाचार का मजबूत इकोसिस्टम तैयार किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में यामानाशी के सहयोग से यूपी में स्थापित होगा पायलट प्रोजेक्ट, निवेश को मिलेगा बढ़ावा