इटावा के ताखा में बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, UPEIDA ने 88.14 हेक्टेयर जमीन की चिह्नित
इटावा की ताखा तहसील में औद्योगिक विकास विभाग द्वारा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर स्थापित किया जाएगा, जिसके लिए यूपीडा ने 88.14 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
इटावा की ताखा तहसील में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर स्थापित होगा।
यूपीडा ने 88.14 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की है।
कैबिनेट ने भूमि हस्तांतरण प्रस्ताव को मंजूरी दी।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। इटावा की ताखा तहसील में औद्योगिक विकास विभाग द्वारा इंडस्ट्रियल कारिडोर स्थापित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने 88.14 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की है।
इस संदर्भ में शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में संबंधित भूमि को यूपीडा के पक्ष में हस्तांतरित किए जाने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है। प्रस्ताव के अनुसार इटावा की ताखा तहसील के गांव ककरही व भरथना तहसील के ढकपुरा गांव की रिक्त पड़ी 0.05 व 0.21 हेक्टेयर भूमि को यूपीडा के पक्ष में हस्तांतरित किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा इंडस्ट्रियल कारिडोर के लिए शेष भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा।
