विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जंगल सफारी घूमने वालों की हुई मौज, अब घर बैठे मिलेगी बड़ी सुविधा; टिकट और गेस्ट हाउस को लेकर आया बड़ा अपडेट

Published: Fri, 25 Sep 2026 06:34 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में जंगल सफारी, टाइगर रिजर्व और चिड़ियाघरों के लिए अब टिकट व सफारी बुकिंग एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मिलेगी।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. जंगल सफारी, टाइगर रिजर्व, चिड़ियाघर की बुकिंग एक प्लेटफॉर्म पर।

  2. मोबाइल ऐप/पोर्टल से टिकट, सफारी, गेस्ट हाउस बुकिंग संभव।

  3. वन्यजीव पर्यटन को सुविधाजनक बनाने की नई एकीकृत व्यवस्था।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। जंगल की सैर का रोमांच अब टिकट की कतार में लगने की झंझट के बिना मिलेगा। प्रदेश के टाइगर रिजर्व, लायन सफारी और चिड़ियाघरों की टिकट व सफारी बुकिंग को एक ही डिजिटल प्लेटफार्म से जोड़ने की तैयारी है। पर्यटक घर बैठे मोबाइल एप या आनलाइन पोर्टल से अपनी सफारी और प्रवेश टिकट बुक कर सकेंगे। यही नहीं, जंगल के बीच ठहरने के लिए गेस्ट हाउस और हट की बुकिंग भी आनलाइन की जा सकेगी।

प्रदेश सरकार वन्यजीव पर्यटन को आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए सभी प्रमुख टाइगर रिजर्व और चिड़ियाघरों की बुकिंग व्यवस्था को एकीकृत करने जा रही है। इसके लिए ''इंटीग्रेटेड आनलाइन टिकटिंग सिस्टम'' विकसित किया जाएगा। इसके लागू होने के बाद अलग-अलग स्थानों के लिए अलग पोर्टल या काउंटर तलाशने की जरूरत नहीं होगी।

ऑनलाइन बुक कर सकेंगे गेस्ट हाउस

नई व्यवस्था में दुधवा, पीलीभीत, रानीपुर और अमानगढ़ टाइगर रिजर्व के साथ कतर्नियाघाट की सफारी की बुकिंग भी आनलाइन की जा सकेगी। पर्यटक अपने घर से ही सफारी के लिए टिकट बुक करने के साथ संबंधित गेस्ट हाउस और हट में ठहरने की सुविधा भी आनलाइन आरक्षित कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- यूपी में बनेंगे 35 रोड-फ्लाईओवर और बाईपास, आगरा-रामपुर सहित इन जिलों की सड़कों का होगा चौड़ीकरण

इसी तरह लखनऊ, कानपुर और गोरखपुर के चिड़ियाघरों, इटावा लायन सफारी तथा वाराणसी के सारनाथ मिनी जू के प्रवेश टिकट भी इसी पोर्टल अथवा मोबाइल एप से मिल सकेंगे।

यह भी पढ़ें- यूपी के सभी सरकारी कर्मचारियों को पूरे करने होंगे दो कोर्स, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश

वन विभाग इस सुविधा को दो से आठ अक्टूबर के बीच मनाए जाने वाले वन्य प्राणि सप्ताह के दौरान शुरू करने की तैयारी में है। एकीकृत टिकटिंग व्यवस्था शुरू होने के बाद प्रदेश के वन्यजीव पर्यटन स्थलों के लिए टिकट, सफारी और आवास बुकिंग एक ही डिजिटल प्लेटफार्म पर उपलब्ध होने लगेगी।
---