विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Weather Today: प्रयागराज में पारा पहुंचा 44 डिग्री पारा, लखनऊ सहित इन जिलों में आज से और बढ़ेगा तापमान

Published: Fri, 16 May 2025 07:27 AM (IST)Updated: Fri, 16 May 2025 07:28 AM (IST)

UP Weather News मौसम में धीरे -धीरे गर्मी का असर बढ़ने लगा है। चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान लगभग दो ...और पढ़ें

UP Weather Update: यूपी में झुलसाने वाली गर्मी से लोग परेशान। जागरण
UP Weather Update: यूपी में झुलसाने वाली गर्मी से लोग परेशान। जागरण

 जागरण संवाददाता, लखनऊ। यूपी में तेजी से मौसम बदल रहा है। ऐसे में लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने लखनऊ सहित यूपी के कई जिलों में लू के लिए अलर्ट जारी किया है। ऐसे में उनकी सलाह है कि बहुत जरूरत न हो तो दोपहर 12 से 3 बजे के बीच अपने घरों से बाहर न निकलें।

वहीं आगरा शहर में गुरुवार को सूरज ने सुबह से शाम ढलने तक शहरवासियों को जमकर झुलसाया। दोपहर में सूरज ने तेवर दिखाए तो रास्तों पर सन्नाटे के हालात रहे। जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शुक्रवार से तापमान में और वृद्धि होगी। मौसम विभाग ने 17 व 18 मई के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया है।

प्रदेश के गरम शहरों में गुरुवार को आगरा चौथे स्थान पर रहा। बांदा 45.4 डिग्री सेल्सियस के साथ पहले, प्रयागराज 44.4 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरे और हमीरपुर 44.2 डिग्री सेल्सियस के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

अन्य जिलों के मौसम की जानकारी के लिए नीचे फोटो पर क्लिक करें...

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी। न्यूनतम व अधिकतम तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। गरम पछुवा हवाओं के प्रभाव से प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है। अगले 24 घंटों में तापमान में और वृद्धि देखने को मिलेगी। पुरवा हवा चलने पर आगरा में 20 मई से असर देखने को मिलेगा और आंशिक बादल छाएंगे।

लू से बचने के लिए पूरे बदन को ढ़क कर जाती युवती। जागरण


यह बरतें सावधानी

  • दोपहर में लंबे समय तक गर्मी के संपर्क में आने से बचें।
  • हल्के, ढीले, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें।
  • धूप में जाते समय सिर पर टोपी लगाएं या छाता लेकर चलें।
  • ओआरएस घोल, घर में बनी लस्सी, छाछ, नीबू पानी पिएं।
  • डिहाइड्रेशन से बचाव को पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ का सेवन करें।
  • हीट स्ट्रोक के लक्षण नजर आने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं।
  • शराब, काफी, चाय व कार्बोनेटेड शीतल पदार्थों के सेवन से बचें।
  • अधिक प्रोटीन वाला और बासी खाने के सेवन से परहेज करें।

वहीं गोरखपुर में शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। प्रचंड गर्मी पड़ेगी। देवरिया में मौसम साफ रहने और बस्ती में छिटपुट बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है।

इसे भी पढ़ें- UPPCL : बिजली कर्मियों की हड़ताल को विफल करने की तैयारियां शुरू

इसे भी पढ़ें- अब बिना बैग स्कूल नहीं जाएंगे यूपी में बच्चे, सरकार ने जारी किए 280 करोड़ रुपये