विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा कल का मौसम? पूर्वी यूपी में बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया ताजा अपडेट

Published: Sun, 04 Oct 2026 02:06 PM (IST)

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में आगामी दिनों में मौसम बदलेगा, जिसमें पूर्वी और पश्चिमी यूपी में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

HighLights

  1. पूर्वी यूपी में 5 से 10 अक्टूबर के दौरान हल्की बारिश संभव।

  2. पश्चिमी यूपी में 6 से 10 अक्टूबर के बीच बारिश का अनुमान।

  3. किसानों को फसल और सिंचाई प्रबंधन के लिए सलाह जारी।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा आज जारी ताजा अपडेट के अनुसार, आगामी दिनों में उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, राज्य के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

पूर्वी यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 5 से 10 अक्टूबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के वाराणसी, आजमगढ़, अयोध्या, जौनपुर समेत कुछ जिलों में हल्की बारिश या छिटपुट बौछारें पड़ने की संभावना है। रात के समय तापमान में कमी देखने को मिलेगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ऐसे रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बुलंदशहर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और बदायूं समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में 6 से 10 अक्टूबर के दौरान कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान जताया किया गया है। 4 और 5 अक्टूबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।

किसानों और आम जनता के लिए सलाह

उत्तर-पश्चिम भारत के विभिन्न इलाकों में मौसमी गतिविधियों में बदलाव के कारण तापमान और नमी में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे आने वाले दिनों में होने वाली हल्की बारिश को ध्यान में रखते हुए अपनी फसलों, कटाई और सिंचाई संबंधी कार्यों का प्रबंधन करें।

यह भी पढ़ें- यूपी रोडवेज बसों में अब फर्जी यूडीआई कार्ड वाले नहीं कर सकेंगे यात्रा, नई टिकट मशीन से तुरंत होगी पहचान