यूपी रोडवेज बसों में अब फर्जी यूडीआई कार्ड वाले नहीं कर सकेंगे यात्रा, नई टिकट मशीन से तुरंत होगी पहचान
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने अपनी टिकट मशीनों को अपडेट किया है, जिससे अब दिव्यांग यूडीआई कार्ड स्कैन हो सकेंगे। ...और पढ़ें

रोडवेज बस।
HighLights
परिवहन निगम ने अपनी टिकट मशीनों को अब अपडेट किया है।
दिव्यांग यूडीआई कार्ड स्कैन होने से फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी।
फर्जी यात्रियों की पहचान कर विभाग का राजस्व नुकसान रुकेगा।
जागरण संवाददाता, एटा। परिवहन निगम ने टिकट मशीनों को अपडेट किया गया है। जिसमें अब दिव्यांग वाले यूडीआई कार्ड स्कैन हो सकेंगे। इससे पता लग सकेगा कि आखिरकार कार्ड सही है या फिर फर्जी। इसके बाद ही मशीन से टिकट निकल सकेगी और दिव्यांग और उनके सहकर्मी यात्रा कर पाएंगे। इससे पहले केवल वेयबिल पर यात्री के कार्ड का नंबर दर्ज किया जाता।
आए दिन फर्जी दिव्यांगों के यात्रा करने के मामले सामने आते रहते। मशीनों में हुए इस बदलाव के बाद फर्जी तरीके से यात्रा करने वालों पर अंकुश लग सकेगा।
पहले दर्ज होता था केवल कार्ड नंबर
रोडवेज बसों में पारदर्शिता के साथ लोगों को यात्रा कराने के लिए कदम उठाया जा रहा है। जिसमें अब बसों के टिकट काटने के लिए दी गई मशीनों को भी अपडेट किया गया है। पिछले दिनों दिव्यांग कार्ड पर ही लोगों को यात्रा कराई जाती थी। उस समय लोगों के कार्ड का नंबर पेयबिल पर दर्ज किया जाता था। इससे यह पता नहीं लग पाता था कि आखिरकार कार्ड सही या फिर फर्जी तैयार कराया गया।
विभाग का नहीं हो सकेगा राजस्व नुकसान
इसका पता लगाने के लिए अब रोडवेज की टिकट मशीनों को अपडेट किया गया है। जिसमें अब कार्ड पूरी तरह से स्कैन हो सकेगा। इसके बाद पता लग सकेगा कि आखिरकार कार्ड फर्जी है या फिर सही है। स्कैन के बाद कार्ड सही पाए जाने पर ही दिव्यांग और उसके साथ मौजूद सहकर्मी का टिकट निकल सकेगा और लोग यात्रा कर पाएंगे। इस तरह से मशीनों के अपडेट होने के बाद फर्जी दिव्यांग यूडीआई कार्ड से लोग परिवहन निगम की बसों में यात्रा नहीं कर पाएंगे, जिससे विभाग को हाेने वाले नुकसान पर भी प्रभावी अंकुश लग सकेगा।
कार्ड स्कैन के लिए मशीनें अपडेट हो चुकी हैं। इससे फर्जी कार्ड के सहारे यात्रा करने पर अंकुश लग सकेगा।
प्रदीप यादव, एआरएम
