विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Weather: यूपी में आज से बदलेगा मौसम, पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में गरज के साथ बारिश का अलर्ट, अयोध्या में ऐसा रहेगा दिन

Published: Mon, 12 Feb 2024 07:29 AM (IST)

आने वाले 24 घंटे में यूपी के मौसम में बदलाव नजर आएगा। गरज चमक के साथ बौछार पड़ने का अनुमान ...और पढ़ें

पिछले 24 घंटे में प्रदेश में अयोध्या का न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा
पिछले 24 घंटे में प्रदेश में अयोध्या का न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा

HighLights

  1. पिछले 24 घंटे में प्रदेश में अयोध्या का न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा
  2. 15 फरवरी से मौसम शुष्क हो जाएगा

जागरण संवाददाता, लखनऊ/अयोध्या। मौसम का मिजाज अब धीरे- धीरे गर्म हो रहा है। अगले तीन दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी, लेकिन सोमवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार यानी 13 फरवरी और 14 फरवरी को लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 15 फरवरी से मौसम शुष्क हो जाएगा। लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में सोमवार से दो से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। रात का तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस और दिन का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 

15 फरवरी से चढ़ेगा पारा

अयोध्या। रामनगरी में सोमवार से मौसम में परिवर्तन आने की संभावना है। बदली छाने के साथ ही 13-14 फरवरी को बूंदाबांदी की भी संभावना व्यक्त की गई है। इसका कारण पश्चिमी विक्षोभ है। 15 फरवरी से मौसम फिर से सुधर जाएगा। इसके बाद मौसम में गर्माहट घुलने लगेगी। गत रविवार को भी पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आया था।

ये भी पढ़ेंः हरियाणा से किडनैपिंग, यूपी में हत्या; मेरठ का एक ऐसा हत्याकांड जो फिल्म अंधा कानून जैसा, पुलिस ने किया पर्दाफाश

दो दिन में करीब 35 मिलीमीटर वर्षा हुई थी। एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इस कारण हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी व मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है। हालांकि, अयोध्या व आसपास के जिलों में ज्यादा बरसात की संभावना नहीं है। मंगलवार व बुधवार को बदली छाने के साथ बूंदाबांदी होगी।

ये भी पढ़ेंः Bihar Weather Today: बदलने वाला है बिहार का मौसम... इन जिलों में होगी बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी

नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार तापमान में भी कमी आएगी। विभाग के अध्यक्ष प्रो. सीताराम मिश्र ने बताया कि सोमवार दोपहर बाद से मौसम में परिवर्तन होगा।