विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Weather: नवंबर में बदला मौसम, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में गुलाबी ठंडक के साथ कोहरे की दस्तक

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Mon, 09 Nov 2026 07:46 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 09 Nov 2026 07:51 AM (GMT+05:30)

उत्तर प्रदेश में मौसम बदल रहा है, सुबह-शाम गुलाबी ठंड महसूस हो रही है और नवंबर की शुरुआत से ही ...और पढ़ें

हल्की धुंंध की दस्तक। फाइल

हल्की धुंंध की दस्तक। फाइल

HighLights

  1. सुबह और शाम गुलाबी ठंड का अहसास शुरू।

  2. नवंबर की शुरुआत से ही हल्का कोहरा छाने लगा।

  3. लखनऊ में अधिकतम 31.0°C, न्यूनतम 17.3°C तापमान।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। यूपी में मौसम अब बदल रहा है। गुलाबी ठंड का अहसास सुबह और शाम को देखने को मिल रहा है। नवंबर के महीने की शुरुआत के साथ ही सुबह के समय तापमान में नरमी और हल्के कोहरे ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। यूपी के कई जिलों में सुबह हल्की धुंध भी देखने को मिल रही है। दीपावली के दूसरे दिन सुबह की शुरुआत गुलाबी ठंडक के साथ हुई। 

हल्का कोहरा देगा दस्तक

मौसम विभाग के मुताबिक, इस महीने के दूसरे सप्ताह में सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक महसूस होने के साथ कोहरा और धुंध देखने को मिल सकती है। बात आज के मौसम की करें तो यूपी के अधिकांश जिलों में आज मौसम साफ रहेगा। राजधानी लखनऊ और उसके आसपास के क्षेत्रों की बात करें तो यहां का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। अगर आप सुबह जल्दी घर से निकलने वालों में शामिल हैं तो ऐसे में कुछ सावधानी बरतने की जरूरत है।

कई जिलों में आएगा तापमान में अंतर

प्रादेशिक मौसम केंद्र के अनुसार, यूपी के कई जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में तब्दीली देखने को मिल रही है। अगले सप्ताह सुबह के समय कुछ स्थानों पर हल्का से मध्य कोहरा छा सकता है साथ ही, धुंध भी छा सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक यूपी में 13 नवंबर तक मौसम सामान्य रह सकता है।

यह भी पढ़ें- Aaj Ka Musam: बिहार में सुबह कोहरा, दिन में तेज धूप; 4-5 दिन नहीं बदलेगा मौसम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।