विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Weather: यूपी के 10 जिलों में गरज-चमक के साथ आज बारिश, तीन दिन में बढ़ेगा कोहरा

Published: Tue, 17 Nov 2026 07:20 AM (IST)

नवंबर के तीसरे सप्ताह में उत्तर प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव आने की संभावना है। अगले तीन दिनों में ...और पढ़ें

UP Weather: मैनपुरी में कोहरा।

UP Weather: मैनपुरी में कोहरा।

HighLights

  1. तीन दिनों में कोहरा और ठंड का असर बढ़ेगा।

  2. तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट संभव है।

  3. पश्चिमी यूपी के 10 जिलों में बारिश के आसार।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। UP Weather: नवंबर के तीसरे सप्ताह में मौसम के मिजाज में काफी बदलाव आने की संभावना है। आने वाले तीन दिनों में प्रदेशभर में कोहरे और ठंड का असर बढ़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी सहित अन्य जिलों में तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखने को मिल सकती है।

आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। साथ ही, कुछ जगहों पर सुबह बहुत ही घने कोहरे के आसार हैं।

तीन दिनों में बढ़ सकता है कोहरा, तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना

लखनऊ में सोमवार को एक ओर जहां धूप खिली थी। वहीं, दूसरी ओर उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलीं। सुबह हवा की रफ्तार सात से 14 किमी प्रति घंटा रही, जबकि दोपहर में इसकी गति 18 से 25 किमी प्रति घंटा तक पहुंच गई और हवा में 92 प्रतिशत नमी होने से लोगों को ठंड का एहसास हुआ। शाम को हल्की ठिठुरन भी महसूस हुई। अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

आज पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में बारिश की संभावना

मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश और गरज-चमक की संभावना है, जबकि मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। सुबह और रात में ठंड का असर बढ़ सकता है। माना जा रहा है कि मेरठ, मुरादाबाद, शामली, पालीभीत सहित करीब 10 जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। 

मेरठ रहा प्रदेश का सबसे ठंडा जिला

प्रदेश के कई शहरों में तापमान में अंतर देखने को मिला। झांसी में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे अधिक रहा, वहीं, सबसे कम तापमान मेरठ का रहा। वहां अधिकतम 27.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। कानपुर में अधिकतम 31.1 और न्यूनतम 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बरेली में अधिकतम तापमान 26.2 और न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस रहा। नजीबाबाद में अधिकतम तापमान 26.5 और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- चक्रवात 'अकवान' का असर: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 20 से 23 नवंबर तक बारिश की संभावना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।