विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चक्रवात 'अकवान' का असर: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 20 से 23 नवंबर तक बारिश की संभावना

Published: Mon, 16 Nov 2026 07:00 PM (GMT+05:30)

Weather Jharkhand: चक्रवात 'अकवान' के प्रभाव से जमशेदपुर में मौसम बदलेगा, 18 नवंबर को बादल छाए रहेंगे और 20 से ...और पढ़ें

19 नवंबर को तट से टकराने का अनुमान, समुद्र में 145 किमी की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं।

19 नवंबर को तट से टकराने का अनुमान, समुद्र में 145 किमी की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं।

HighLights

  1. चक्रवात अकवान से जमशेदपुर में बदलेगा मौसम का मिजाज।

  2. 20 से 23 नवंबर के बीच हल्की बारिश की संभावना है।

  3. जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। बंगाल की खाड़ी में बन रहे गहरे अवदाब का असर जमशेदपुर में भी देखा जा सकता है। संभावित चक्रवात ‘अकवान’ के प्रभाव से शहर के मौसम में बदलाव आने के संकेत हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 18 नवंबर को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, जबकि 20 से 23 नवंबर के बीच हल्की बारिश होने की संभावना है।

इसके साथ ही तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान गिरकर 13 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।

इससे सुबह और रात में ठंड का असर बढ़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना गहरा अवदाब उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। मंगलवार तक इसके भीषण और 18 नवंबर को अत्यंत भीषण चक्रवात का रूप लेने का अनुमान है।

संभावित मार्ग के अनुसार, 19 नवंबर की रात उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के बीच इसके लैंडफाल की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात के प्रभाव से ओडिशा में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

इसे देखते हुए राज्य सरकार ने अलर्ट जारी कर मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है। चक्रवात के दौरान समुद्र में हवा की रफ्तार 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों की गति 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट युद्ध से टाटा स्टील को हर तिमाही 1400 करोड़ तक का नुकसान, ग्रीन स्टील की लागत बड़ी चुनौती

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।