विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Weather: वेलेंटाइन डे पर बेईमान रहेगा मौसम, यूपी में जल्‍द शुरू होगा बार‍िश का स‍िलस‍िला, यहां जानें वेदर अपडेट्स

Published: Fri, 14 Feb 2025 07:28 AM (IST)

18 फरवरी तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह और देर रात के समय कुछ इलाकों में हल्का कोहरा ...और पढ़ें

यूपी में जल्‍द शुरू होगा बार‍िश का स‍िलस‍िला।
यूपी में जल्‍द शुरू होगा बार‍िश का स‍िलस‍िला।

 जागरण संवाददाता, लखनऊ। तेज हवाओं के चलते गुरुवार को तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को भी दिनभर 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है, जिससे तापमान एक से दो डिग्री तक गिर सकता है।

हालांकि, शनिवार से हवाओं की गति कम होने के बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी शुरू हो सकती है। गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

18 तक शुष्‍क रहेगा मौसम

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 18 फरवरी तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह और देर रात के समय कुछ इलाकों में हल्का कोहरा या छिछला कोहरा रह सकता है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 19 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

कल से बढ़ेगी गर्मी

मौसम विज्ञानी मोहम्मद दानिश के अनुसार, शनिवार के बाद तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी। फरवरी के अंत तक यह 30 से 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जो सामान्य से अधिक रहेगा। पिछले साल फरवरी के अंत तक तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

मौसम में द‍िखेगा बदलाव

आपको बता दें क‍ि फरवरी के महीने में दो से तीन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का अनुमान है। ऐसे में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। फिलहाल, कई हिस्सों में सुबह घना कोहरा दर्ज किया जा रहा है।

तेज रफ्तार में चलेंगी हवाएं

आज यानी क‍ि शुक्रवार को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क बना रहेगा। वैलेंटाइन डे पर मौसम भी कपल्‍स का साथ देने वाला है। आज मौसम साफ रहने के साथ ही प्रदेश के दोनों हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।

19 फरवरी को हाेगी बार‍िश

हालांक‍ि 19 फरवरी से प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश हो सकती है। जबकि पूर्वी यूपी में मौसम साफ रह सकता है। हालांक‍ि मौसम व‍िभाग ने दोनों ही हिस्सों में कहीं-कहीं पर छिछला कोहरा छाए रहने के आसार जताए हैं।

सबसे ठंडा रहा अयोध्‍या

प्रदेश में बीते काफी समय से तेज हवा चलने का सिलसिला जारी है। आपको बता दें कि‍ अयोध्या में सबसे कम 9 ड‍िग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। वहीं बहराइच में 9.4, मुजफ्फरनगर में 9.8 तो हमीरपुर में 10.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज क‍िया गया। लखनऊ की बात करें तो यहां 12.9 ड‍िग्री सेल्सियस न्यूनतम तो 26.4 ड‍िग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान र‍िकॉर्ड किया गया है।

य‍ह भी पढ़ें: UP Weather Update: वैलेंटाइन वीक में मौसम ने चौंकाया, कैसा रहेगा यूपी में आज का मौसम; देखिए IMD का लेटेस्ट अपडेट

य‍ह भी पढ़ें: UP Weather: फरवरी में अप्रैल-मई वाली गर्मी, 15 से फ‍िर शुरू होगी ठंड; यहां जानें आज कैसा रहेगा मौसम