यूपी में कैसा रहेगा मौसम: पूर्वी हिस्सों में बारिश के आसार, कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में मौसम बदल रहा है, जहां पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश और कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।
HighLights
पूर्वी यूपी में 21-22 नवंबर को हल्की बारिश संभव है।
22-23 नवंबर को पूर्वी-पश्चिमी यूपी में घना कोहरा छाएगा।
घने कोहरे से यातायात सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है।
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कई हिस्सों में ठंड ने दस्तक दे दी है तो कहीं पर बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में आने वाले दिनों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही, पूर्वी यूपी के कुछ इलाके में हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने 22 और 23 नवंबर के दौरान पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। कम दृश्यता होने से हवाई अड्डों, राजमार्गों और रेल मार्गों पर ट्रैफिक सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।
पूर्वी यूपी में कैसा रहेगा मौसम
IMD के अनुसार, प्रदेश के पूर्वी हिस्से में 20 नवंबर को मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 21 और 22 नवंबर को कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 23 से 26 नवंबर तक पूर्वी यूपी में भी मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है। इन दिनों में लोगों को ठंड का भी सामना करना पड़ सकता है।
पश्चिमी यूपी में शुष्क रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के पूर्वी हिस्से में 20 से 26 नवंबर के को मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा। घना कोहरा के चलते दृश्यता कम हो सकती है, जिससे यातायात की सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।