विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Weather: आज लखनऊ और पूर्वी-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश के आसार, 14 जिलों में वज्रपात व ओलावृष्टि का अलर्ट

Published: Fri, 16 Oct 2026 07:20 AM (IST)

उत्तर प्रदेश के कई जिलों, खासकर पश्चिमी यूपी और लखनऊ में गुरुवार को ओलावृष्टि और तेज हवाओं के साथ हल्की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. पश्चिमी यूपी और लखनऊ में ओलावृष्टि व बारिश हुई।

  2. शुक्रवार को भी कुछ जिलों में हल्की बारिश संभव।

  3. शनिवार से प्रदेशभर में मौसम साफ और धूप खिलेगी।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। राजधानी समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों में गुरुवार को सुबह मौसम बदला। सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, मथुरा, हाथरस, आगरा और बिजनौर समेत कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज झोंकेदार हवा के साथ कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी हुई। लखनऊ में शाम करीब छह बजे उतरेठिया और वृंदावन कालोनी समेत कई जगह छिटपुट बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को लखनऊ और आसपास के अलावा पूर्वी एवं पश्चिमी यूपी के कई जिलों में हल्की बरसात हो सकती है, लेकिन शनिवार से प्रदेशभर में मौसम फिर करवट लेगा और तेज धूप निकलेगी। लगभग 14 जिलों में वज्रपात और ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया गया है।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। कुछ जिलों में हवा की रफ्तार करीब 50 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई। अगले 24 घंटे में मौसम साफ हो जाएगा और पूरब से पश्चिम तक अच्छी निकलने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें- LDA के उद्यान अधिकारी से छीनी सभी अहम जिम्मेदारियां, मेन पार्कों-परियोजनाओं से जुड़े कामों से हटाया; निलंबन की तैयारी

अगले एक सप्ताह तक वर्षा को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। गुरुवार को राजधानी में दिन का पारा 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। करीब 35 जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे बना रहा।

यह भी पढ़ें- 'राम वन गमन मार्ग' बनाने वाली कंपनी ब्लैकलिस्ट, प्रतापगढ़ से चित्रकूट के बीच के रास्ते पर दरारें मिलने के बाद एक्शन