विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Weather Today: लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट, 5 डिग्री तक गिरेगा पारा

Published: Tue, 06 Oct 2026 07:17 AM (IST)

प्रदेश में मौसम ने फिर करवट ली है, पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई है, जो पोस्ट-मानसून वर्षा का पहला दौर है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. पूर्वी उत्तर प्रदेश में पोस्ट-मानसून वर्षा का पहला दौर शुरू।

  2. लखनऊ सहित कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि की संभावना।

  3. तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होगी।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। प्रदेश में मौसम फिर करवट लेने व एक बार फिर मौसम करवट ली है। एक बार फिर बादल बरसने शुरु हो गए हैं। साथ ही, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक और झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश की शुरुआत दर्ज की गई।

इसी के साथ प्रदेश में पोस्ट-मानसून वर्षा का पहला दौर शुरू हो गया। राजधानी लखनऊ में सात अक्टूबर तक बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। सप्ताह के अंत तक अलग-अलग जिलों में बारिश, हवा के झोंके देखने को मिल सकते हैं।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र अनुसार, सोमवार को गोरखपुर में 14.2 मिमी और आजमगढ़ में 10.0 मिमी बारिश हुई। इसी तरह आने वाले दिनों में अलग-अलग जिलों में बारिश होने की संभावना है। इसका असर पश्चिमी यूपी पहुंचेगा।

साथ ही, अलग-अलग क्षेत्रों में यह दौर सप्ताह के अंत तक जारी रहने की संभावना जताई गई है। इससे प्रदेश भर में अधिकतम तापमान में 3 से 5°C तक की प्रभावी गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली की चेतावनी

इस बार सिर्फ बारिश ही नहीं, बल्कि कई जिलों में ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि सप्ताह के अंत तक प्रदेश में कहीं-कहीं गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना बन सकती है।

यह भी पढ़ें- यूपी पुलिस शारीरिक दक्षता परीक्षा के सेंटर और तारीखें बदलीं, नया एडमिट कार्ड जारी