Move to Jagran APP

UP Weather Alert: लखनऊ-कानपुर सह‍ित कई ज‍िलों में छाये बादल, पूर्वी यूपी के 10 जिलों में झमाझम बार‍िश का Alert

UP Weather Alert Update Today लखनऊ में सुबह से आसमान में हल्‍के बादल छाए हुए हैं। अयोध्‍या में मौसम खुशनुमा है। कानपुर में बादलों की धूप के साथ लुकाछ‍िपी जारी है। वहीं वाराणसी प्रयागराज आगरा और गोरखपुर में उमस एक बार फ‍िर परेशान कर रही है। मौसम व‍िभाग ने प्रदेश के पूर्वी ह‍िस्‍से में झमाझम बार‍िश की चेतावनी दी है।

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj MishraPublished: Thu, 10 Aug 2023 09:06 AM (IST)Updated: Thu, 10 Aug 2023 09:06 AM (IST)
UP Weather Alert Update Today: यूपी के कई शहरों में सुबह से बादलों का डेरा

लखनऊ, जासं। UP Weather Alert Update Today उत्‍तर प्रदेश में बादलों और धूप की लुकाछ‍िपी का खेल जारी है। प्रदेश के कई ह‍िस्‍सों में आज सुबह से ठंडी हवा चल रही है। वहीं कुछ ज‍िलों में धूप होने की वजह से उमस बढ़ी हुई है और पसीना लोगों को तरबतर कर रहा है। ऐसे में मौसम व‍िभाग ने प्रदेश के दस पूर्वी ज‍िलों में झमाझम बार‍िश का अलर्ट जारी क‍िया है।

बुधवार सुबह से ही राजधानी में दिनभर बादलों की आवाजाही का दौर चलता रहा। इसके चलते दिन के तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 13 अगस्त तक पूर्वी उत्तर प्रदेश और तराई बेल्ट से जुड़े कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत मध्य के कुछ जिलों में गरज और चमक के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है।

मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के अनुसार, बादलों की आवाजाही के चलते पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक तापमान में दो से चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। तराई बेल्ट और पूर्वी यूपी के जिलों में गुरुवार को भारी बारिश के आसार हैं। आगामी सप्ताह में अधिकतम तापमान में वृद्धि के आसार हैं। इन जिलों में चेतावनी गुरुवार को बलरामपुर, बस्ती, गोंडा , गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर और श्रावस्ती के आसपास के जिलों में माध्यम से भारी बारिश होने के लिए चेतावनी जारी की गई है।

बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम होकर 30.5 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को वाराणसी, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, गाजीपुर, बलिया समेत प्रदेश के कई जगहों पर छिटपुट बारिश दर्ज की गई। इसके चलते प्रदेश के अधिकतम तापमान में गिरावट भी आई है। सर्वाधिक तापमान बांदा में 38 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। वहीं अन्य अधिकतर जिलों का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से कम पर रहा।

प्रदेश में न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो सबसे कम तापमान बस्ती और गाजीपुर में 25 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार लखनऊ और आसपास के जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ कुछ एक जगह पर हल्की-फुल्की बरसात हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जगहों पर भारी बारिश के लिए चेतावनी जारी की गई है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.