यूपी में कैसा रहेगा कल का मौसम? फिर होगी भारी बारिश या निकलेगी धूप, IMD ने दिया ताजा अपडेट
उत्तर प्रदेश में बारिश से धान की फसलों को नुकसान हुआ है, हालांकि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
यूपी में कई हिस्सों में बारिश जारी, धान को नुकसान।
मौसम विभाग के अनुसार, जल्द ही मौसम शुष्क रहेगा।
पूर्वी-पश्चिमी यूपी में कुछ दिन छिटपुट बारिश की संभावना।
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। वहीं, कई जिलों में भारी बारिश से धान की फसलों को भी नुकसान हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आने दिनों में प्रदेश में कई जगहों पर मौसम शुष्क और साफ रहने का अनुमान है। किसी इलाके में भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को लखनऊ में 0.9 मिमी और पूरे प्रदेश में औसतन 7.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी जिलों में चक्रवात अर्नब का असर रहा। हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने से प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
यूपी में छिटपुट बारिश की संभावना
प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में आने वाले दिनों में छिटपुट बारिश हो सकती है। इसके साथ ही, कई इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। IMD ने पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में बारिश को लेकर अपडेट दिया है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल: प्रदेश के पूर्वी हिस्से में 31 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच कई इलाकों में छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, 3 नवंबर से 6 नवंबर 2026 के बीच मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की अनुमान है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल: मौसम विभाग के अनुसार, 31 अक्टूबर 2026 को कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 1 नवंबर से 6 नवंबर 2026 के बीच मौसम पूरी तरह से शुष्क और साफ रहेगा।
अक्टूबर में कितनी हुई बारिश
एक से 30 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में औसतन 22.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो इस अवधि की सामान्य औसत वर्षा (28.2 मिमी) से लगभग 19% कम है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक से 30 अक्टूबर के दौरान कुल 27 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 30% अधिक है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में इस दौरान 20 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 40% कम है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।